Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • झारखण्ड
    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • हिमाचल
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • संपादकीय
  • लाइफस्टाइल
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
|अंतर्राष्ट्रीय
Capture 12

भारत-पाक तनाव के बीच जयशंकर और अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो की बातचीत, ‘भारत का दृष्टिकोण संतुलित और जिम्मेदाराना’

Posted on May 10, 2025May 10, 2025 By Chhavi Singh

ST.News Desk : भारत-पाकिस्तान सीमा पर बढ़ते सैन्य टकराव के बीच शनिवार को विदेश मंत्री एस. जयशंकर और अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के बीच फोन पर महत्वपूर्ण बातचीत हुई। बातचीत के बाद जयशंकर ने स्पष्ट किया कि भारत का दृष्टिकोण अब तक संतुलित और जिम्मेदाराना रहा है और आगे भी यही नीति जारी रहेगी।

जयशंकर ने बातचीत की जानकारी देते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, “आज सुबह अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो से बातचीत हुई। भारत का दृष्टिकोण हमेशा से ही संतुलित और जिम्मेदाराना रहा है और आगे भी ऐसा ही रहेगा।”

यह वार्ता ऐसे समय में हुई है जब भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य तनाव चरम पर है। दोनों देशों की सेनाओं ने हाल ही में एक-दूसरे के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है, जिससे दक्षिण एशिया में पहले से ही संवेदनशील स्थिति और गंभीर हो गई है।

अमेरिका ने पेश किया मध्यस्थता और समर्थन का प्रस्ताव

अमेरिकी विदेश विभाग की प्रवक्ता टैमी ब्रूस ने बताया कि रुबियो ने बातचीत के दौरान दोनों पक्षों से तनाव कम करने और सीधे संवाद को बहाल करने के उपाय तलाशने का आग्रह किया। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका, भविष्य में किसी भी टकराव को टालने हेतु सार्थक बातचीत को सुविधाजनक बनाने के लिए अपना समर्थन देने को तैयार है।

विदेश मंत्रालय के अनुसार, यह बातचीत तनाव को नियंत्रण में रखने और सामरिक स्थिरता बनाए रखने के लिए एक कूटनीतिक प्रयास का हिस्सा है।

अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: पाकिस्तान की आक्रामकता के बीच भारत ने किया निर्णायक पलटवार
Next Post: भारत-पाक तनाव के बीच रोहतास में प्रशासन सतर्क, जिलाधिकारी और एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

Special Report

  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • Rahul Gandhi on China Arunachal Pradesh
    अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल
  • दिल्ली के कल्याणपुरी में सफाई कर्मचारी की हत्या के बाद बवाल, भारी पुलिस बल तैनात; AAP विधायक कुलदीप कुमार को हिरासत में लेने का आरोप
  • अमित शाह का कांग्रेस पर बड़ा आरोप, ‘वंदे मातरम’ बीच में रुकवाने का दावा; सोनिया गांधी से माफी की मांग
  • देवघर में जय प्रकाश जनता दल का ध्वजारोहण: शिक्षा, सामाजिक न्याय और आधुनिक तकनीक को लेकर लिया संकल्प
  • झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • 1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Email- sanchartimes.news@gmail.com
Email-media@sanchartimes.news
Follow us on Social Media

  • YouTube

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme