Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंबिहार
WhatsApp Image 2025 05 21 at 12.26.27

भभुआ: बद्री भवानी पेट्रोल टंकी पर दिनदहाड़े मनोज रजक की हत्या, आक्रोशित रजक समाज ने की न्याय और मुआवजे की माँग

Posted on May 21, 2025May 21, 2025 By Chhavi Singh

पेट्रोल टंकी मालिक की भी हो जांच: अशोक बैठा


अजय कुमार/हैदर अली, रोहतास ब्यूरो संचार टाइम्स

भभुआ, बिहार। शहर के बद्री भवानी पेट्रोल टंकी पर मंगलवार सुबह करीब 9:30 बजे दिनदहाड़े मनोज कुमार रजक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस जघन्य वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और मृतक के परिजनों सहित रजक समाज में भारी आक्रोश देखा गया।

मृतक से मिलने सदर अस्पताल पहुँचे अखिल भारतीय खेत मजदूर किसान सभा के प्रांतीय सचिव और सामाजिक कार्यकर्ता अशोक बैठा ने घटना की तीखी निंदा करते हुए कहा कि “पूरे बिहार में अपराधी, गुंडे और माफिया बेखौफ होकर घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है।” उन्होंने इस हत्याकांड की स्पीड ट्रायल के माध्यम से जल्द से जल्द न्याय दिलाने की माँग की।

WhatsApp Image 2025 05 21 at 12.26.26

परिजनों को मिले 20 लाख मुआवजा, सरकारी नौकरी और पेंशन की माँग

अशोक बैठा ने सरकार से माँग की कि मृतक के परिजनों को ₹20 लाख का मुआवजा, एक सदस्य को सरकारी नौकरी, बच्चों की पढ़ाई की व्यवस्था और पेंशन योजना का लाभ दिया जाए। उन्होंने कहा कि “बिहार में पुलिस और अपराधियों का गठजोड़ गहराता जा रहा है, जिससे दलित और आदिवासी समुदाय के निर्दोष लोगों को झूठे मुकदमों में फँसाया जा रहा है।”

रजक समाज का आक्रोश: “हम गरीब हैं, लेकिन कमजोर नहीं”

घटना के विरोध में सैकड़ों की संख्या में रजक समाज के लोग मृतक के परिजनों से मिलने पहुँचे। उन्होंने एकजुटता दिखाते हुए कहा, “हमारे समाज का लंबा इतिहास है, हम डरने वाले नहीं हैं। अगर हमें न्याय नहीं मिला, तो हम खुद न्याय लेना जानते हैं।”

पेट्रोल टंकी मालिक की भी हो जांच: अशोक बैठा

अशोक बैठा ने पेट्रोल टंकी मालिक पर भी सवाल उठाए। उन्होंने बताया कि मृतक मनोज रजक पिछले 9 वर्षों से काम कर रहे थे, लेकिन उन्हें अस्थायी रूप से भुगतान किया जाता था जो सरकारी गाइडलाइन के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि “अगर मृतक को नियमित किया गया होता तो परिवार को कई सरकारी लाभ मिल सकते थे। इसलिए पेट्रोल टंकी के मालिक की भी जवाबदेही बनती है, और यदि वह कोई कार्रवाई नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ भी कानूनी जाँच होनी चाहिए।”

घटना स्थल पर कई सामाजिक और राजनीतिक प्रतिनिधियों की उपस्थिति
मौके पर संत गाडगे सेवा संस्थान के सदस्य हरिनाथ गौतम, अखिल भारतीय धोबी महासंघ के जिलाध्यक्ष जगाधर प्रसाद, रीवा जिला अध्यक्ष राजू रंजन, शिक्षक दिनेश रजक, विकास कुमार, समाजसेवी सतीश कनौजिया, पूर्व प्रत्याशी बृजेश कुमार बैठा सहित सैकड़ों की संख्या में रजक समाज के लोग मौजूद रहे।

बिहार

Post navigation

Previous Post: उत्तर भारत में भीषण गर्मी से राहत की उम्मीद: दिल्ली-NCR में गरज-बारिश का येलो अलर्ट जारी
Next Post: सासाराम: चार बच्चों के पिता और तीन बच्चों की मां कोर्ट मैरिज करने पहुंचे, परिजनों ने बीच सड़क पर कर दी पिटाई

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • सासाराम में आरक्षण पर बोले मंत्री लखेंद्र पासवान, कहा- NDA सरकार में कोई छू भी नहीं सकता
  • दिल्ली में नाबालिगों से रेप और गैंगरेप के दो मामले, पुलिस की कार्रवाई तेज
  • गाजियाबाद की हाईराइज सोसायटी की लिफ्ट में शख्स ने किया पेशाब, CCTV वीडियो वायरल
  • कानपुर देहात की टायर फैक्ट्री में भीषण आग, दो मजदूरों की मौत
  • गाजियाबाद में चेन स्नैचर से पुलिस की मुठभेड़, पैर में लगी गोली; साथी फरार

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया