Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंबिहार
Screenshot 2025 05 21 205612

सासाराम: चार बच्चों के पिता और तीन बच्चों की मां कोर्ट मैरिज करने पहुंचे, परिजनों ने बीच सड़क पर कर दी पिटाई

Posted on May 21, 2025May 21, 2025 By Chhavi Singh


हैदर अली, सासाराम

शहर के रजिस्ट्री कार्यालय के बाहर मंगलवार को उस समय अजीबोगरीब स्थिति उत्पन्न हो गई जब चार बच्चों के पिता और तीन बच्चों की मां कोर्ट मैरिज के लिए पहुँचे। शादी से पहले ही दोनों के परिजनों ने उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया और जमकर हंगामा किया। देखते ही देखते बात हाथापाई तक पहुँच गई और दोनों पर चप्पलों और जूतों की बारिश शुरू हो गई।

घटना नगर थाना क्षेत्र के पुरानी जीटी रोड स्थित रजिस्ट्री ऑफिस के पास की है। बताया जा रहा है कि दयाशंकर राम, जो कि शिवसागर थाना क्षेत्र के धनवा गांव के निवासी हैं, अपनी बेटी की शादी धर्मशिला देवी की बेटी से तय कर चुके थे। धर्मशिला डालमियानगर थाना क्षेत्र के न्यू दिल्ली मोहल्ले की रहने वाली हैं। दोनों परिवार रिश्ते में समधी-समधिन बनने वाले थे।

समधी-समधिन का बना प्रेमी जोड़ा

इस दौरान दयाशंकर राम और धर्मशिला देवी के बीच मोबाइल पर बातचीत शुरू हुई, जो धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गई। आशंका जताई जा रही है कि दोनों ने पहले ही मंदिर में शादी कर ली थी और अब कोर्ट मैरिज की औपचारिकता पूरी करने रजिस्ट्री ऑफिस पहुँचे थे।

परिजनों का हंगामा, चप्पलों से की पिटाई

जैसे ही इस बात की जानकारी दयाशंकर राम के परिवार और धर्मशिला देवी के पति सुनील राम को हुई, वे रजिस्ट्री ऑफिस पहुँच गए और दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद बीच सड़क पर हंगामा शुरू हो गया। गुस्साए परिजनों ने दोनों की चप्पलों से पिटाई शुरू कर दी। मौजूद पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन स्थिति काबू में नहीं आई।

दयाशंकर की दो पत्नियों की हो चुकी है मौत
सूत्रों के अनुसार, दयाशंकर राम की दो पत्नियाँ पहले ही गुजर चुकी हैं और उसके तीन बच्चे हैं। वह अपनी बड़ी बेटी की शादी धर्मशिला देवी की बेटी से तय कर चुके थे, लेकिन इसी बीच उसका खुद धर्मशिला से प्रेम संबंध हो गया।

उधर धर्मशिला देवी का कहना है कि उनके पति सुनील राम उनसे मारपीट करते हैं और इसी कारण वह दयाशंकर के साथ नया जीवन शुरू करना चाहती हैं।

पंचायती के लिए दोनों पक्ष हुए रवाना

विवाद बढ़ता देख स्थानीय लोगों ने मामले को शांत कराया और दोनों पक्षों को एक ऑटो में बैठाकर आपसी पंचायत के लिए रवाना किया गया।

बिहार

Post navigation

Previous Post: भभुआ: बद्री भवानी पेट्रोल टंकी पर दिनदहाड़े मनोज रजक की हत्या, आक्रोशित रजक समाज ने की न्याय और मुआवजे की माँग
Next Post: केंद्रीय विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य को सीबीआई ने 32 हजार की घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • भारत-जापान मैच में वाइड का ड्रामा
  • Trump UN Speech: ईरान पर बड़ा बयान
  • Delhi Voter List 2026: 4 नवंबर को फाइनल लिस्ट
  • करगहर की शालू का नेशनल गतका में चयन
  • IPL 2027: जहीर खान बने CSK के नए हेड कोच

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया