Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंबिहार
manoj kumar

PM Modi की यात्रा बनी रोहतासवासियों के लिए निराशा का कारण : मनोज कुमार सिंह

Posted on May 31, 2025May 31, 2025 By Sanchar Times News

जनता को उम्मीद थी विकास की सौगात, मिली सिर्फ भाषणबाजी

Bihar, Sasaram : ST.News Desk : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हालिया बिहार यात्रा को लेकर रोहतास जिले के लोगों में जबरदस्त उत्साह और अपेक्षा थी। वर्षों से विकास से वंचित इस ऐतिहासिक जिले के नागरिकों को उम्मीद थी कि इस बार प्रधानमंत्री कुछ ठोस घोषणाएं करेंगे — लेकिन लोगों की उम्मीदों पर पानी फिर गया।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय कोआॅडिनेटर विचार विभाग मनोज कुमार सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी की उपस्थिति के बावजूद न तो कोई विकास योजना घोषित हुई और न ही कोई रोजगार संबंधित घोषणा की गई। एक बार फिर रोहतास को केवल प्रतीक्षा और निराशा मिली है।

न विकास की बात, न रोजगार की योजना

शहाबाद क्षेत्र को कमिश्नरी बनाने, रोहतास में एम्स की स्थापना, डालमियानगर रेल कारखाने को पुन: प्रारंभ करने और जलाशय परियोजना जैसी वर्षों पुरानी मांगों की अनदेखी इस बार भी हुई।

मनोज कुमार सिंह ने कहा कि बिहार के युवा आज भी रोजगार के लिए पलायन कर रहे हैं। यदि डालमियानगर का रेल कारखाना चालू किया जाता, तो हजारों लोगों को स्थानीय रोजगार मिल सकता था। उन्होंने आगे कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें दोहरे इंजन के नाम पर केवल राजनीतिक लाभ उठाने में व्यस्त हैं, जबकि आम जनता की बुनियादी समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं।

कार्यक्रम में भीड़ जुटाने के लिए जबरन भीड़ का सहारा

प्रधानमंत्री की रैली को भव्य बनाने के लिए एएनएम, जीविका दीदी और स्कूली बच्चों को जबरन कार्यक्रम में लाया गया। बावजूद इसके बड़ी संख्या में कुर्सियाँ खाली रहीं। जिस कार्यक्रम पर करोड़ों रुपये खर्च किए गए, वह केवल एक राजनीतिक तमाशा बनकर रह गया।

विकास की जगह भावना पर राजनीति

प्रश्न उठता है कि बिहार जैसे राज्य के लिए बार-बार घोषणाएं तो होती हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर कुछ नहीं होता। रोहतास जैसे जिला, जो ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक संसाधनों से भरपूर है, आज भी विकास की दौड़ में पीछे क्यों है?

जनता के सब्र का इम्तिहान

स्थानीय लोगों का कहना है कि जब भी चुनाव नजदीक आते हैं, बड़े नेताओं का दौरा बढ़ जाता है, लेकिन चुनाव बीतते ही सारी घोषणाएं ठंडे बस्ते में चली जाती हैं। क्या रोहतास के लोग केवल वोट बैंक बनकर रह गए हैं? — यह सवाल आज हर नागरिक के मन में है।

Post Views: 2
बिहार, राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: प्यार को जाने देना आसान नहीं, क्या एक आख़िरी कोशिश करनी चाहिए?
Next Post: रोहतास: बिक्रमगंज के धारूपुर में 22 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर हत्या, शव पुल के नीचे मिला

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • एक्सप्रेसवे पर पलटा मछलियों से भरा कैंटर
  • खाने के बाद गैस और पेट फूलने की समस्या
  • दवा ₹2,700 की, MRP ₹27,000 पर सवाल
  • बारिश के बाद घूमने का मौसम शुरू
  • INDIA गठबंधन की अहम बैठक आज

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया