Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंदिल्ली/NCR
Screenshot 2025 07 11 104948

गुरुग्राम में राज्य स्तरीय टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की पिता ने गोली मारकर हत्या की, आरोपी गिरफ्तार

Posted on July 11, 2025July 11, 2025 By Chhavi Singh

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दीपक यादव अपनी बेटी द्वारा टेनिस अकादमी चलाने से नाराज़ थे

ST.News Desk : हरियाणा के गुरुग्राम में गुरुवार को एक दिल दहला देने वाली घटना में राज्य स्तरीय टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की कथित तौर पर उनके पिता ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना सुशांत लोक-फेज 2 स्थित दो मंजिला मकान में उस वक्त हुई जब 25 वर्षीय राधिका रसोई में खाना बना रही थीं। पीछे से चलाई गई गोली से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि आरोपी पिता, 49 वर्षीय दीपक यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनके पास से .32 बोर की लाइसेंसी पिस्तौल बरामद की गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दीपक यादव अपनी बेटी द्वारा टेनिस अकादमी चलाने से नाराज़ थे। बताया जा रहा है कि लोग उन्हें बेटी की कमाई पर निर्भर रहने को लेकर ताने मारते थे, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान थे।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, दीपक ने राधिका पर पाँच गोलियाँ चलाईं, जिनमें से तीन उसे लगीं। गंभीर रूप से घायल राधिका को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। शिकायत आरोपी के भाई द्वारा दर्ज कराई गई, जो घर के भूतल पर रहता है।

घटना के समय राधिका की मां भी घर में मौजूद थीं। गुरुग्राम सेक्टर-56 थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि परिवार के अन्य सदस्यों से पूछताछ जारी है और मामले की जांच गहराई से की जा रही है।

राधिका यादव हरियाणा की ओर से राज्य स्तरीय टेनिस प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुकी थीं और सुशांत लोक स्थित अपने घर में टेनिस अकादमी भी संचालित कर रही थीं। उनका परिवार मूल रूप से वजीराबाद गांव का निवासी है।

दिल्ली/NCR, राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: सासाराम सदर अस्पताल के ब्लड बैंक में हंगामा, ब्लड देने में टालमटोल पर भड़के लोग, पुलिस बुलानी पड़ी
Next Post: कम बजट में उठाएं मानसून पर्यटन का लुत्फ: जानिए भारत के 5 खूबसूरत और सस्ते डेस्टिनेशन

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • भारत-जापान मैच में वाइड का ड्रामा
  • Trump UN Speech: ईरान पर बड़ा बयान
  • Delhi Voter List 2026: 4 नवंबर को फाइनल लिस्ट
  • करगहर की शालू का नेशनल गतका में चयन
  • IPL 2027: जहीर खान बने CSK के नए हेड कोच

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया