Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंबिहार
Screenshot 2025 07 10 151655

सासाराम सदर अस्पताल के ब्लड बैंक में हंगामा, ब्लड देने में टालमटोल पर भड़के लोग, पुलिस बुलानी पड़ी

Posted on July 10, 2025July 10, 2025 By Chhavi Singh

हैदर अली, रोहतास ब्यूरो संचार टाइम्स

सासाराम के सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब ब्लड लेने आए मरीज के परिजनों ने आरोप लगाया कि ब्लड बैंक प्रशासन द्वारा जानबूझकर रक्त नहीं दिया जा रहा है। स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि पुलिस को मौके पर बुलाना पड़ा।

क्या है मामला?
एक मरीज के परिजन ने आरोप लगाया कि दो यूनिट ब्लड दान करने के बावजूद उन्हें केवल एक यूनिट ब्लड ही दिया गया, और वह भी कई घंटों की मशक्कत के बाद। परिजनों का कहना था कि यह पहली बार नहीं हुआ, बल्कि ऐसा बार-बार हो रहा है।

Screenshot 2025 07 10 151722

उन्होंने आरोप लगाया कि ब्लड डोनेट करने के बावजूद ब्लड देने में टालमटोल की जा रही है, और कई बार लोगों को एक यूनिट ब्लड के लिए चार-चार दिन तक इंतजार करना पड़ता है।

“बी पॉजिटिव” ब्लड ग्रुप को लेकर बवाल
मामला उस वक्त और गर्मा गया जब एक मरीज के लिए “बी पॉजिटिव” ब्लड नहीं होने की बात कहकर एक युवक से ब्लड डोनेट करवाया गया, लेकिन फिर भी उसे समय पर ब्लड नहीं दिया गया। लोगों का कहना था कि ऐसा करना न सिर्फ अमानवीय है, बल्कि मरीज की जान को भी जोखिम में डालता है।

ब्लड बैंक प्रशासन ने दी सफाई
विवाद बढ़ने पर ब्लड बैंक के इंचार्ज ने सफाई देते हुए कहा कि डोनेट किए गए रक्त की जांच प्रक्रिया पूरी किए बिना उसे किसी मरीज को नहीं दिया जा सकता।

उन्होंने कहा कि ब्लड को सुरक्षित बनाने के लिए एलाइजा टेस्ट (ELISA Test) किया जाता है, जिसमें कम से कम चार घंटे का समय लगता है। लेकिन लोग डोनेट करते ही तत्काल ब्लड की मांग करने लगते हैं, जो तकनीकी रूप से संभव नहीं है।

पुलिस की दखल के बाद मामला शांत
स्थिति बिगड़ती देख ब्लड बैंक प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर मामला शांत कराया। अंततः मरीज को ब्लड उपलब्ध कराया गया।

ब्लैक मार्केटिंग के भी आरोप
इस हंगामे के बीच कुछ लोगों ने यह गंभीर आरोप भी लगाया कि ब्लड बैंक में 8,000 रुपए प्रति यूनिट की दर से ब्लड की अवैध बिक्री भी हो रही है। साथ ही यह भी कहा गया कि एक यूनिट ब्लड लेने के लिए दो यूनिट ब्लड दान करना पड़ता है, जो कि पूरी तरह गलत है।

क्या कहते हैं स्थानीय लोग?
स्थानीय लोगों की मांग है कि ब्लड बैंक की कार्यप्रणाली की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए, और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। यह भी मांग की गई कि ब्लड की उपलब्धता और वितरण में पारदर्शिता लाई जाए।

बिहार

Post navigation

Previous Post: झारखंड के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, सुरक्षा बलों ने बरामद किए 18 आईईडी
Next Post: गुरुग्राम में राज्य स्तरीय टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की पिता ने गोली मारकर हत्या की, आरोपी गिरफ्तार

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • भारत-जापान मैच में वाइड का ड्रामा
  • Trump UN Speech: ईरान पर बड़ा बयान
  • Delhi Voter List 2026: 4 नवंबर को फाइनल लिस्ट
  • करगहर की शालू का नेशनल गतका में चयन
  • IPL 2027: जहीर खान बने CSK के नए हेड कोच

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया