Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंबिहार
Capture 30

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जय प्रकाश जनता दल (जेपीजेडी) का बिगुल, पार्टी ने दिखाई सक्रियता

Posted on July 20, 2025July 20, 2025 By Sanchar Times News

राष्ट्रीय महासचिव एवं बिहार प्रभारी रेखा सिंह का सत्ताधारी दल पर प्रहार कहा, जेपी के विचारों को सत्ता ने किया नजरअंदाज

बिहार प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार ने कार्यकतार्ओं में भरा जोश

कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर मार्च करते हुए जय प्रकाश नारायण और पार्टी अध्यक्ष श्री सहाय के जिंदाबाद के लगाए नारे

    पटना, 20 जुलाई (संचार टाइम्स)। जय प्रकाश जनता दल ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अपनी रणनीति और विचारधारा को लेकर आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। यह प्रेस कॉन्फ्रेंस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री पंकज सहाय के नेतृत्व में किया गया। वह किसी विशेष कारण से पटना पहुंच नहीं पाये लेकिन अपना संदेश दिल्ली स्थित जय प्रकाश जनता दल के राष्ट्रीय कार्यलय से ही बिहार प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार, पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव एवं बिहार प्रभारी रेखा सिंह और उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को पहुंचाया। यह कार्यक्रम दोपहर 2 बजे पार्टी के प्रदेश कार्यालय, गगन अपार्टमेंट, कमरा नंबर 307, बी ब्लॉक, एग्जीबिशन रोड, पटना में संपन्न हुआ।

    WhatsApp Image 2025 07 20 at 18.52.27

    पार्टी यह चुनाव जय प्रकाश जनता दल राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री पंकज सहाय के नेतृत्व में लड़ेगी। पार्टी के सभी कार्यकर्ता आज की बैठक के बाद जोर-शोर से जमीनी तौर पर प्रचार प्रसार में लग जाएंगे। श्री पंकज सहाय ने बिहार में सत्ता परिवर्तन का दावा करते हुए कहा कि जय प्रकाश जनता दल की जिम्मेदारी बढ़ी है और भ्रष्टाचारी, दुराचारी सरकार के खिलाफ हम जोर शोर से संघर्ष करेंगे।

    कार्यकर्ताओं ने जोर शोर से रेखा सिंह का किया स्वागत

    प्रेस वार्ता की अध्यक्षता बिहार प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार ने की, जिसमें पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव एवं बिहार प्रभारी रेखा सिंह विशेष रूप से मौजूद रहीं। रेखा सिंह ने बिहार दौरे के दौरान प्रेस को संबोधित करते हुए कई ज्वलंत मुद्दों पर बेबाकी से अपनी बात रखी।

    Capture 2 2

    प्रेस वार्ता में बोलते हुए रेखा सिंह ने कहा: जिस जयप्रकाश नारायण जी ने देश को नेता दिए, उन्हीं के आदर्शों को आज की राजनीति में भुला दिया गया है। नेता उनके चरणों में वंदन कर सत्ता के शिखर पर पहुंचे, लेकिन उनके आदर्शों को तिलांजलि दे दी। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि जय प्रकाश जनता दल आगामी विधानसभा चुनाव में राज्य की सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। पार्टी की विचारधारा जेपी आंदोलन और समाजवादी मूल्यों पर आधारित होगी।

    WhatsApp Image 2025 07 20 at 20.45.55

    विकास कागजों पर नहीं, जमीन पर दिखेगा

    रेखा सिंह ने कहा कि पार्टी का उद्देश्य केवल घोषणाएं करना नहीं, बल्कि उसे धरातल पर लागू करना होगा। उन्होंने बिहार की प्रमुख समस्याओं पर फोकस करते हुए कहा कि शिक्षा, बेरोजगारी और पलायन को चुनावी एजेंडा में प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि बिहार के युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा ताकि वे अपने ही राज्य के विकास में योगदान कर सकें।

    पार्टी का संकल्प: जेपी के विचारों पर आधारित शासन

    पार्टी का स्पष्ट मत है कि बिहार की राजनीति को आदर्शों की दिशा में मोड़ने की जरूरत है। जय प्रकाश जनता दल का लक्ष्य केवल सत्ता प्राप्ति नहीं, बल्कि सच्चे समाजवादी मूल्यों के साथ एक नया बिहार बनाना है। प्रेस कॉन्फ्रेंस से साफ है कि जय प्रकाश जनता दल आगामी चुनाव में आक्रामक रणनीति और वैचारिक आधार के साथ उतरने जा रही है।

    मौजूद कार्यकर्तागण

    आयुष कुमार पांडे, गुडडन कुमार पांडे, जिला अध्यक्ष, करधर रोहतास कुमार भास्कर गुडंन अनसारी, राम जी यादव, सुशील राय; राजु अंनसारी, सुमन पांडे, राजा कुमार, सन्नी कुमार, गुंजन कुमार, रॉक्की कुमार, सजिव कुमार; कुन्दन कुमार, नितिश कुमार, विनोद कुमार, विकास कुमार, गोलु कुमार, प्रियका कुमारी, रोजी कुमारी, अमीत कुमार, विनोद सिंह, मुकेश पांडे अभिषेक पांडे श्रीकांत राय एवं पार्टी के सदस्यगन शामिल हुए !

    Post Views: 2
    बिहार, राष्ट्रीय

    Post navigation

    Previous Post: अब ‘Cool Dude’ नहीं, ‘Kind Guy’ है असली हीरो: जानिए आज की महिलाएं डेटिंग में क्या चाहती हैं
    Next Post: उपराष्ट्रपति धनखड़ के इस्तीफे से मचा सियासी भूचाल, अटकलों का बाजार गर्म

    Special Report

    • AC LED TV
      1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
    • Pitra Paksha 2026
      Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
    • GENDER IDENTITY 1
      जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
    • दवा ₹2,700 की, MRP ₹27,000 पर सवाल
    • बारिश के बाद घूमने का मौसम शुरू
    • INDIA गठबंधन की अहम बैठक आज
    • राजस्थान से अंतरराज्यीय ड्रग सप्लायर गिरफ्तार
    • दिल्ली में फायरिंग के आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

    Sanchar Times

    देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

    ज़रूरी लिंक

    होम
    हमारे बारे में
    संपर्क करें
    Privacy Policy
    Disclaimer

    प्रमुख श्रेणियां

    राष्ट्रीय
    राज्य
    राजनीति
    अंतर्राष्ट्रीय
    खेल
    मनोरंजन

    हमसे संपर्क करें

    प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
    कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
    ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
    मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

    सोशल मीडिया पर जुड़ें

    • Facebook
    • YouTube
    • Instagram
    • X
    • WhatsApp

    © Sanchar Times. All Rights Reserved.

    Powered by PressBook WordPress theme

    होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया