Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंलाइफस्टाइल
fitnes

Workout के बाद भी नहीं घट रहा वजन? ये 3 आदतें बन सकती हैं वजह

Posted on July 30, 2025July 30, 2025 By Chhavi Singh

ST.News Desk, नई दिल्ली : फिट और हेल्दी रहने के लिए लोग रोज़ाना वर्कआउट करते हैं। कोई जिम में पसीना बहाता है तो कोई पार्क में दौड़ लगाता है। इससे वजन कम करने या उसे बनाए रखने में मदद मिलती है। लेकिन कई बार घंटों की मेहनत के बावजूद वजन कम नहीं होता, बल्कि और बढ़ने लगता है। विशेषज्ञों के मुताबिक इसके पीछे कुछ रोज़मर्रा की आदतें ज़िम्मेदार हो सकती हैं।

रात में देर तक मोबाइल चलाना और तनाव खाना

रात को पर्याप्त नींद न लेने से शरीर में कोर्टिसोल नामक स्ट्रेस हार्मोन का स्तर बढ़ जाता है, जिससे पेट पर चर्बी जमने लगती है। नींद की कमी के कारण घ्रेलिन हार्मोन (भूख बढ़ाने वाला) बढ़ जाता है और लेप्टिन (पेट भरने का एहसास दिलाने वाला) घट जाता है। इसका असर सीधे वजन पर पड़ता है।

वर्कआउट के बाद ओवरईटिंग

कई लोग सोचते हैं कि एक्सरसाइज करने के बाद वे कुछ भी खा सकते हैं, लेकिन विशेषज्ञों की मानें तो यह सोच नुकसानदायक है। एक घंटे की वर्कआउट से जहां सिर्फ 200-400 कैलोरी बर्न होती हैं, वहीं ओवरईटिंग करके एक बार में ही 1000-2000 कैलोरी इनटेक कर ली जाती है। इससे वजन घटने की बजाय बढ़ने लगता है।

खाना छोड़ना या गलत डाइटिंग

वजन तेजी से घटाने के चक्कर में कुछ लोग खाना छोड़ देते हैं। इससे शरीर स्टार्वेशन मोड में चला जाता है और फैट जमा करना शुरू कर देता है। गलत डाइटिंग जैसे – ब्रेकफास्ट स्किप करना, दोपहर में सिर्फ सूप पीना और शाम को ज़्यादा खाना – से वजन कम नहीं होता, बल्कि असंतुलन बढ़ जाता है।

लाइफस्टाइल

Post navigation

Previous Post: “ऑपरेशन सिंदूर सरकार की खुफिया विफलता का प्रतीक”
Next Post: ‘खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते’: विदेश मंत्री एस. जयशंकर का पाकिस्तान को कड़ा संदेश

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • त्योहारों में रेल यात्रियों को राहत, रेलवे चलाएगा 13 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें; 282 अतिरिक्त फेरे
  • सासाराम में निजी विद्यालयों के प्राचार्य और शिक्षकों का प्रशिक्षण शिविर, रोहतास एसपी मिस्टर राज ने किया उद्घाटन
  • सासाराम के शेरशाह सूरी मकबरा परिसर में स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम, मंत्री दीपक प्रकाश ने दिया स्वच्छता का संदेश
  • सासाराम में लव-कुश जयंती समारोह में दिखी राजनीतिक एकजुटता, मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने सरकार को बताया ‘मजबूत’
  • बिहार MLC चुनाव में जन सुराज ने उतारे 5 उम्मीदवार, जानिए किसे कहां से मिला टिकट

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया