Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • झारखण्ड
    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • हिमाचल
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • संपादकीय
  • लाइफस्टाइल
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
|दिल्ली/NCR
akhilesh

“ऑपरेशन सिंदूर सरकार की खुफिया विफलता का प्रतीक”

Posted on July 29, 2025July 29, 2025 By Chhavi Singh

लोकसभा में बोले अखिलेश यादव, पूछा- सुरक्षा चूक की जिम्मेदारी कौन लेगा?

ST.News Desk, New Delhi : लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चल रही चर्चा के दौरान सपा सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार की तीखी आलोचना की और सुरक्षा चूक, विदेश नीति और खुफिया व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने तंज भरे लहजे में कहा कि, “हमें तो उम्मीद थी कि सरकार खुद युद्धविराम की घोषणा करेगी, लेकिन उन्होंने अपने ‘दोस्त’ से ही ऐसा करवा दिया।” अखिलेश यादव ने जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाने के बाद आतंकवाद खत्म होने के दावों को झूठा करार देते हुए पूछा कि, “जब सरकार ने कहा था कि 370 के हटने के बाद कोई आतंकी हमला नहीं होगा, तो अब इन घटनाओं की जिम्मेदारी कौन लेगा? पहलगाम की घटना ने साबित कर दिया है कि लापरवाही की कीमत आम लोगों की जान से चुकानी पड़ती है।”

उन्होंने संसद में सवाल किया कि देश का कुल क्षेत्रफल क्या है, और इस पर सरकार की स्पष्टता पर भी कटाक्ष किया। साथ ही उन्होंने यह भी पूछा कि, “ऑपरेशन महादेव की मुठभेड़ उसी दिन क्यों हुई जब संसद में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा हो रही थी? क्या यह सिर्फ एक संयोग है?” भाजपा पर व्यंग्य करते हुए अखिलेश ने कहा, “मैं दुनिया को मनाने में लगा हूं, मेरा घर मुझसे रूठा जा रहा है।” यह टिप्पणी उन्होंने भाजपा की कथित “विदेश नीति की विफलताओं” और आंतरिक सुरक्षा की अनदेखी को लेकर की।

अखिलेश यादव ने चीन को भारत के लिए बड़ा खतरा बताया और कहा, “चीन एक ऐसा राक्षस बन चुका है, जो हमारी ज़मीन और बाज़ार को धीरे-धीरे हड़प रहा है, और सरकार चुपचाप देख रही है। भारत की विदेश नीति पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है।” उन्होंने कहा कि पहलगाम हमला एक खुफिया चूक का परिणाम था, और इसे रोका जा सकता था। “इस दुखद घटना में कई अनमोल जानें गईं, जो नहीं जानी चाहिए थीं। सरकार को जवाब देना होगा कि खुफिया और रणनीतिक विफलताओं की जिम्मेदारी आखिर लेगा कौन?” सपा सांसद की यह तीखी टिप्पणी ऐसे समय आई है, जब सरकार ऑपरेशन सिंदूर को आतंकवाद के खिलाफ एक बड़ी उपलब्धि के तौर पर पेश कर रही है, लेकिन विपक्ष इसे पूर्व चेतावनी और तैयारी की विफलता के रूप में देख रहा है। संसद में इस बहस के बीच सरकार की रणनीति और विपक्ष की आलोचना के बीच सुरक्षा से जुड़ी जिम्मेदारी और जवाबदेही का सवाल केंद्र में आ गया है।

दिल्ली/NCR, राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: राज्यसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर बोले राजनाथ सिंह: “हम जो कहते हैं, वह करते हैं”
Next Post: Workout के बाद भी नहीं घट रहा वजन? ये 3 आदतें बन सकती हैं वजह

Special Report

  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • Rahul Gandhi on China Arunachal Pradesh
    अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल
  • दिल्ली के कल्याणपुरी में सफाई कर्मचारी की हत्या के बाद बवाल, भारी पुलिस बल तैनात; AAP विधायक कुलदीप कुमार को हिरासत में लेने का आरोप
  • अमित शाह का कांग्रेस पर बड़ा आरोप, ‘वंदे मातरम’ बीच में रुकवाने का दावा; सोनिया गांधी से माफी की मांग
  • देवघर में जय प्रकाश जनता दल का ध्वजारोहण: शिक्षा, सामाजिक न्याय और आधुनिक तकनीक को लेकर लिया संकल्प
  • झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • 1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Email- sanchartimes.news@gmail.com
Email-media@sanchartimes.news
Follow us on Social Media

  • YouTube

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme