Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंबिहार
WhatsApp Image 2025 08 20 at 19.27.54 1 1

“तंबाकू से आज़ादी, स्वस्थ पीढ़ी की तैयारी!”

Posted on August 21, 2025August 21, 2025 By Sanchar Times News

हैदर अली, रोहतास ब्यूरो संचार टाइम्स

• “शिक्षा के मंदिर के पास तंबाकू का कोई स्थान नहीं!”
• “जन-जन का सहयोग बने, तंबाकू मुक्त जिला बने!”
• बच्चों को तंबाकू की लत से बचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता।
• शिक्षण संस्थानों के 100 गज के दायरे में तंबाकू उत्पाद बेचने पर सख्त कार्रवाई।
• तंबाकू सेवन करने वालों पर सार्वजनिक स्थलों पर जुर्माना एवं कानूनी कार्रवाई।
• जिला प्रशासन एवं पुलिस के संयुक्त प्रयास से तंबाकू नियंत्रण को अभियान के रूप में लागू किया जाएगा।
• रोहतास जिला प्रशासन एवं सोशियो इकोनॉमिक एंड एजुकेशनल डेवलपमेंट सोसायटी (सीड्स) के संयुक्त तत्वावधान में स्वास्थ्य एवं तम्बाकू नियंत्रण पर जागरूकता संगोष्ठी एवं प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन सम्पन्न। जिला प्रशासन, रोहतास एवं राज्य सरकार की तकनीकी सहयोगी संस्था सोशियो-इकोनॉमिक एंड एजुकेशनल डेवलपमेंट सोसायटी (सीड्स) के संयुक्त तत्वावधान में “तंबाकू नियंत्रण अभियान” के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण संगोष्ठी एवं प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी उदिता सिंह ने की। कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त, नगर आयुक्त, सिविल सर्जन, पुलिस उपाधीक्षक, जिला योजना पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, उद्योग विभाग के महाप्रबंधक, कृषि पदाधिकारी, स्वास्थ्य विभाग, परिवहन विभाग, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग समेत जिले के सभी सरकारी पदाधिकारी, चिकित्सा अधिकारी, पंजीकृत अस्पताल प्रतिनिधि एवं मीडियाकर्मी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य बच्चों को तंबाकू की लत से बचाना एवं तंबाकू के दुष्प्रभावों को लेकर समाज में व्यापक जागरूकता फैलाना था। कार्यशाला में सीड्स के तकनीकी सहयोग से गठित त्रिस्तरीय छापामार दस्ता के सदस्यों को तंबाकू नियंत्रण अधिनियम (कोटपा-2003) के विभिन्न कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गयी और इसके प्रभावी क्रियान्वयन हेतु प्रशिक्षण प्रदान किया गया। सीड्स के राज्य कार्यक्रम प्रबंधक सुदर्शन सिंह ने अपने पावर प्वाइंट प्रस्तुति के माध्यम से बताया कि बिहार में प्रतिदिन औसतन 440 बच्चे तंबाकू सेवन की शुरूआत करते हैं, जो चिंताजनक है। उन्होंने कोटपा- 2003 की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत कार्रवाई की जानकारी देते हुए राज्य सरकार द्वारा चलाये जा रहे तंबाकू नियंत्रण अभियान की रूपरेखा प्रस्तुत की। कार्यक्रम के दौरान सिविल सर्जन डॉ. मणिराज रंजन ने कहा कि तंबाकू को जड़ से समाप्त करने हेतु सामाजिक संस्थानों और आम जनता की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। इस अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए इसे पंचायत-स्तर तक ले जाने की जरूरत है। जिला पदाधिकारी ने सभी से आह्वान किया कि रोहतास को “तंबाकू मुक्त जिला” बनाने के लिए एक जन-आंदोलन की शुरूआत करें। उन्होंने कहा कि हम सभी का कर्तव्य है कि हम बच्चों और युवाओं को इस घातक लत से दूर रखें ताकि एक बेहतर, स्वस्थ और उज्ज्वल भविष्य सुनिश्चित किया जा सके।

अंत में जिला नोडल पदाधिकारी डॉ0 असित रंजन ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत और धन्यवाद ज्ञापन अजय कुमार सिंह जिला कार्यक्रम प्रबंधक ने किया।

Post Views: 2
बिहार

Post navigation

Previous Post: सासाराम में पत्रकारों पर भड़के नगर विकास मंत्री जीवेश कुमार, बोले – “कैमरे की जगह पिस्तौल लेकर चलो”
Next Post: अतिक्रमण के खिलाफ चला बुलडोजर, प्रशासन की सख्त कार्रवाई, फुटपाथी दुकानदारों में मचा हड़कंप

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • एक्सप्रेसवे पर पलटा मछलियों से भरा कैंटर
  • खाने के बाद गैस और पेट फूलने की समस्या
  • दवा ₹2,700 की, MRP ₹27,000 पर सवाल
  • बारिश के बाद घूमने का मौसम शुरू
  • INDIA गठबंधन की अहम बैठक आज

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया