Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंबिहार
Screenshot 2025 08 21 163003

सासाराम में पत्रकारों पर भड़के नगर विकास मंत्री जीवेश कुमार, बोले – “कैमरे की जगह पिस्तौल लेकर चलो”

Posted on August 21, 2025August 21, 2025 By Sanchar Times News

हैदर अली, रोहतास ब्यूरो संचार

खबर सासाराम से है, जहां बिहार सरकार के नगर विकास मंत्री जीवेश कुमार एक सरकारी कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। कार्यक्रम का उद्देश्य नगर विकास विभाग की करोड़ों रुपये की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करना था।

Screenshot 2025 08 21 163029

मंत्री के कार्यक्रम में मौजूद पत्रकारों ने जब नगर की जमीनी समस्याओं को लेकर उनसे लगातार सवाल करने शुरू किए, तो मंत्री का मूड बिगड़ गया। पहले तो उन्होंने पत्रकारों से धैर्य बनाए रखने की अपील की, लेकिन जैसे ही कार्यक्रम समाप्त हुआ और वे बाहर निकलने लगे, तो पत्रकारों के सवालों से झल्लाकर उन्होंने कहा, “मेरी मर्जी के खिलाफ कोई मेरा बयान नहीं ले सकता। अगर यही हाल रहा तो पत्रकारों को कैमरे की जगह अब पिस्तौल लेकर चलना चाहिए।”

यह बयान मंत्री ने विभागीय अधिकारियों, वार्ड पार्षदों और पत्रकारों के समक्ष दिया। हालांकि, जैसे ही उन्होंने कैमरे की मौजूदगी देखी, उन्होंने बात को हंसी-मजाक में टालने की कोशिश की। वहीं, मौके पर मौजूद मंत्री के सुरक्षा गार्ड ने एक कैमरा पर्सन को आगे रिकॉर्डिंग करने से भी रोक दिया।

मंत्री के इस बयान को लेकर मीडिया जगत में नाराज़गी जताई जा रही है और इसे प्रेस की स्वतंत्रता पर सीधा हमला माना जा रहा है।

मुख्य बिंदु:

सासाराम में नगर विकास मंत्री जीवेश कुमार का कार्यक्रम

पत्रकारों के सवालों पर मंत्री ने खोया आपा

बयान: “मेरी मर्जी के खिलाफ कोई मेरा बयान नहीं ले सकता”

टिप्पणी: “कैमरे की जगह अब पिस्तौल लेकर चलो”

कैमरे के सामने बात को टालने की कोशिश

गार्ड ने कैमरा पर्सन को रोका

सासाराम को मिली 42.92 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, मंत्री जीवेश कुमार ने किया उद्घाटन और शिलान्यास

सासाराम शहर को बिहार सरकार की ओर से नगर विकास के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिली है। नगर विकास मंत्री जीवेश कुमार ने शहर में कुल 42 करोड़ 92 लाख रुपये की लागत से बनने वाली 153 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

इस कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने बताया कि इन योजनाओं के पूरा हो जाने से सासाराम शहर की कई पुरानी समस्याएं दूर होंगी और शहर का समग्र विकास सुनिश्चित होगा।

विस्तृत जानकारी इस प्रकार है:

72 योजनाओं का उद्घाटन

69 नई योजनाओं का शिलान्यास

मुख्यमंत्री समग्र विकास योजना के तहत 11 योजनाओं का शिलान्यास

मंत्री ने कहा कि इन योजनाओं के तहत नाली-गली निर्माण, सड़क मरम्मत, जल निकासी व्यवस्था, सामुदायिक भवन निर्माण, और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विकास का कार्य किया जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि इन योजनाओं से सासाराम नगर परिषद क्षेत्र के नागरिकों को सीधा लाभ मिलेगा और नगरीय जीवन की गुणवत्ता में सुधार आएगा।

Post Views: 3
बिहार

Post navigation

Previous Post: सासाराम रेलवे स्टेशन परिसर में दिनदहाड़े मारपीट, वायरल वीडियो से उठा सुरक्षा पर सवाल
Next Post: “तंबाकू से आज़ादी, स्वस्थ पीढ़ी की तैयारी!”

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • एक्सप्रेसवे पर पलटा मछलियों से भरा कैंटर
  • खाने के बाद गैस और पेट फूलने की समस्या
  • दवा ₹2,700 की, MRP ₹27,000 पर सवाल
  • बारिश के बाद घूमने का मौसम शुरू
  • INDIA गठबंधन की अहम बैठक आज

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया