Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंराज्य
himachal

हिमाचल : बादल फटने से सिरमौर में मकान ढहा, दो शव बरामद

Posted on August 10, 2023August 10, 2023 By Chhavi Singh

नाहन (हिमाचल प्रदेश)। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में बादल फटने से एक गांव में पानी घुस जाने के बाद एक मकान ढह गया, जिसके मलबे में फंसे एक परिवार के पांच लोगों में से दो के शवों को बृहस्पतिवार को बरामद कर लिया गया। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि बुधवार रात को बादल फटने की यह घटना जिले के पोंटा साहिब क्षेत्र में हुई।
उन्होंने बताया कि मलागी दादियात गांव के कई घरों में पानी घुसने और तीन मकानों के क्षतिग्रस्त होने की सचूना प्राप्त हुई है। अधिकारियों ने बताया कि इनमें से एक घर ढह गया, जिसके मलबे में एक ही परिवार के पांच लोगों के दबे होने की आशंका है। उन्होंने बताया कि दो शवों को बरामद कर लिया गया है। मृतकों की पहचान कुलदीप (62) और नीतिश (10) के रूप में हुई है। पोंटा उपसंभागीय मजिस्ट्रेट गुंजीत सिंह चीमा ने बताया कि परिवार के तीन अन्य सदस्यों के लिए खोज अभियान चल रहा है। उन्होंने बताया कि मौके पर भारी मात्रा में कीचड़ जमा है, लगातार पानी बह रहा है और भारी मलबा एकत्र हो गया है। अधिकारियों ने बताया कि तेज रफ्तार में आता हुआ कीचड़ मकान को ढहने के बाद 20 मीटर तक अपने साथ बहा ले गया।
राज्य के आपातकालीन केंद्र की ओर से बताया गया कि मलागी दादियात में संपत्ति को भारी नुकसान हुआ है और लोक निर्माण विभाग में काम करने वाले कुलदीप सिंह का घर ढह गया। अधिकारियों ने बताया कि मलबे में कुलदीप सिंह, उनकी पत्नी जीतो देवी समेत पांच लोगों के फंसे होने की आशंका है। बचाव अभियान जारी है। बादल फटने के बाद पोंटा को शल्लाई से जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-707 का एक हिस्सा अवरुद्ध हो गया, जिसके कारण प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को प्रभावित गांव तक पहुंचने में मुश्किलें आ रही हैं।
अधिकारियों ने बताया कि राजबन और सतौन के बीच भी सड़क अवरुद्ध हो गई है और गिरि नदी का जलस्तर बढ़ गया है। उन्होंने बताया कि बचाव अभियान के लिए प्रशासन ने राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) से भी मदद मांगी है।
मानसून की शुरुआत के बाद से अब तक राज्य में बारिश संबंधी दुर्घटनाओं में 231 लोगों की जान जा चुकी है। आपातकालीन केंद्र के अनुसार, राज्य को करीब 6,731 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है और अब भी करीब 190 सड़कें बंद हैं। स्थानीय मौसम कार्यालय ने बृहस्पतिवार और रविवार के लिए भारी बारिश का ‘यलो अलर्ट’ जारी किया है। साथ ही 15 अगस्त तक क्षेत्र में बारिश की संभावना जताई है।

Post Views: 3
राज्य, हिमाचल

Post navigation

Previous Post: रास में टमाटर की माला पहनकर आने के लिए आप सांसद ने मांगी माफी
Next Post: पाकिस्तान की संसद औपचारिक रूप से भंग

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • Rooppur Nuclear Plant: यूनिट-2 के लिए यूरेनियम की सप्लाई क्यों अटकी? अक्टूबर में शुरू हो सकती है डिलीवरी
  • Instagram की दोस्ती से शादी तक… फिर युवक की हुई ऐसी बेइज्जती, वीडियो वायरल
  • मौसम का बदला मिजाज! 23 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट, 80 KM की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं
  • दिल्ली की वोटर लिस्ट से 727 नाम गायब! राहुल गांधी ने चुनाव आयोग को घेरा
  • Instagram पर हुई दोस्ती, मंदिर में शादी… फिर युवक का आधा सिर मुंडाकर पहनाई जूतों की माला

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया