Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • झारखण्ड
    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • हिमाचल
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • संपादकीय
  • लाइफस्टाइल
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
Screenshot 2025 10 20 180016

सासाराम विधानसभा से मेयर प्रतिनिधि विवेक कुमार उर्फ डब्लू भइया ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा नामांकन

Posted on October 20, 2025October 20, 2025 By Chhavi Singh

हैदर अली, संचार टाइम्स ब्यूरो रोहतास

सासाराम विधानसभा सीट से सासाराम नगर निगम के मेयर प्रतिनिधि विवेक कुमार उर्फ डब्लू भइया ने सोमवार को निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया। वे समर्थकों के साथ जुलूस के रूप में अनुमंडल कार्यालय स्थित नामांकन केंद्र पहुंचे और पर्चा भरा।

नामांकन के दौरान बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे, जिन्होंने डब्लू भइया ज़िंदाबाद और जनता का नेता कैसा हो, डब्लू भइया जैसा हो जैसे नारे लगाए।

नामांकन के बाद मीडिया से बातचीत में डब्लू भइया ने कहा कि हम जमीन से जुड़े हुए लोग हैं। हमारे सारे प्रतिद्वंदी चुनाव में बिखर जाएंगे और जनता के आशीर्वाद से हमारी जीत तय है। हमने नगर निगम क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण विकास कार्य किए हैं और आगे भी जनता के हित में हर निर्णय लेकर काम करते रहेंगे।

प्रशासन की ओर से नामांकन केंद्र और उसके आसपास सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए थे।
डब्लू भइया के नामांकन से सासाराम विधानसभा क्षेत्र में चुनावी मुकाबला और दिलचस्प हो गया है।

बिहार

Post navigation

Previous Post: सासाराम में आम आदमी पार्टी से अरमान खान ने भरा नामांकन, बोले, शिक्षा और स्वास्थ्य में होगा बड़ा बदलाव
Next Post: प्रधानमंत्री मोदी का दिवाली संदेश : ऑपरेशन सिंदूर से स्वदेशी अपनाने तक, विकास और न्याय का पर्व

Special Report

  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • Rahul Gandhi on China Arunachal Pradesh
    अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल
  • अमित शाह का कांग्रेस पर बड़ा आरोप, ‘वंदे मातरम’ बीच में रुकवाने का दावा; सोनिया गांधी से माफी की मांग
  • देवघर में जय प्रकाश जनता दल का ध्वजारोहण: शिक्षा, सामाजिक न्याय और आधुनिक तकनीक को लेकर लिया संकल्प
  • झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • 1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल

संचार न्यूज़ एक हिंदी ख़बरों का पोर्टल है| जहाँ आप अपनी पसंदीदा ख़बरें और ताजा जानकारियां प्राप्त कर सकतें हैं|

  • 190 प्रताप नगर, प्रथम तल, मयूर विहार फेज-1, दिल्ली-110091, लैंडलाइन नंबर-011-40109365
  • Email-media@sanchartimes.news

Copyright © 2026 Sanchar Times.

Powered by PressBook WordPress theme