Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंबिहार
Capture 8

रोहतास : “बहुजन हिताय जागरूकता यात्रा” में आकाश आनंद का हुंकार, कहा-बिहार में बसपा ही है असली विकल्प

Posted on September 13, 2025September 13, 2025 By Chhavi Singh

हैदर अली, संचार टाइम्स ब्यूरो रोहतास

रोहतास जिले से बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई है, जहां बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के चीफ नेशनल कोऑर्डिनेटर और पार्टी सुप्रीमो मायावती के भतीजे आकाश आनंद ने शुक्रवार को अपनी “बहुजन हिताय जागरूकता यात्रा” के तीसरे दिन दो विधानसभा क्षेत्रों दिनारा और करहगर में विशाल जनसभाओं को संबोधित किया।

Capture 1 4

कार्यक्रम की अगुवाई दिनारा से महावीर साह और करहगर से उदय प्रताप सिंह ने की। सभा में राज्यसभा सांसद रामजी गौतम और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की मौजूदगी रही।

बहुजन समाज के लिए समर्पित आंदोलन

सभा को संबोधित करते हुए आकाश आनंद ने कहा कि यह यात्रा केवल एक चुनावी अभियान नहीं, बल्कि दलित, आदिवासी, पिछड़े वर्ग और वंचित समाज को जागरूक करने का एक सामाजिक आंदोलन है। उन्होंने कहा कि, “बसपा का उद्देश्य सत्ता नहीं, बल्कि समाज के दबे-कुचले लोगों को उनके अधिकार दिलाना है। जो काम हमारे महापुरुषों ने शुरू किया था, उसे आज मायावती जी के नेतृत्व में आगे बढ़ाया जा रहा है।”

चुनाव में सावधानी की अपील, विरोधी दलों पर तीखा हमला

आकाश आनंद ने जनता से बिहार विधानसभा चुनाव में जागरूकता और सावधानी बरतने की अपील की। उन्होंने भाजपा, कांग्रेस और महागठबंधन पर हमला करते हुए कहा, “ये पार्टियां जातिवादी मानसिकता से ग्रस्त हैं और इनके शासन में हमेशा दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों का शोषण हुआ है। अब समय आ गया है कि जनता इनसे मुक्ति पाए।”

बसपा सरकार देने का वादा: न्याय और सुरक्षा की गारंटी

उन्होंने कहा कि यदि बिहार में बसपा की सरकार बनती है, तो हर वर्ग को न्याय और सुरक्षा मिलेगी। उन्होंने जनता से “हाथी” चुनाव चिन्ह पर वोट डालकर बसपा को समर्थन देने की अपील की।

रामजी गौतम का दावा: यूपी जैसी योजनाएं बिहार में भी लागू होंगी

बसपा के राज्यसभा सांसद रामजी गौतम ने सभा में कहा कि “बिहार की सबसे बड़ी समस्याएं — बेरोजगारी, पलायन और सामाजिक असमानता — का समाधान सिर्फ बसपा के पास है। यूपी की तर्ज पर हम बिहार में भी सरकारी ज़मीन दलितों और वंचितों को देने का वादा करते हैं।”

भाजपा और महागठबंधन ने सिर्फ ठगा है बिहार को : अनिल कुमार

कार्यक्रम में बसपा के केंद्रीय प्रदेश प्रभारी अनिल कुमार ने भी मंच से अपनी बात रखी। उन्होंने कहा, “बीते 40 सालों में भाजपा और महागठबंधन की सरकारों ने केवल जनता को ठगा है। न रोजगार मिला, न पलायन रुका। नीतीश कुमार की तीन डिसमिल जमीन योजना आज भी अधूरी पड़ी है।”

बिहार

Post navigation

Previous Post: सासाराम : युवा शंखनाद कार्यक्रम में शामिल होंगी भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज, 10 हजार युवाओं के जुटने की तैयारी
Next Post: स्टेशन आउटर से केबल चोरी कर रहा चोर आरपीएफ के हत्थे चढ़ा

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • भारत-जापान मैच में वाइड का ड्रामा
  • Trump UN Speech: ईरान पर बड़ा बयान
  • Delhi Voter List 2026: 4 नवंबर को फाइनल लिस्ट
  • करगहर की शालू का नेशनल गतका में चयन
  • IPL 2027: जहीर खान बने CSK के नए हेड कोच

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया