Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंबिहार
WhatsApp Image 2025 10 25 at 15.07.55

जिले के काराकाट थानाक्षेत्र के मानिक परासी गाँव में दो गुटों में झड़प, चली गोली-तीन लोग घायल

Posted on October 25, 2025October 25, 2025 By Chhavi Singh

हैदर अली, संचार टाइम्स ब्यूरो रोहतास

रोहतास जिले के काराकाट थानाक्षेत्र अंतर्गत मानिक परासी गाँव में आज अहले सुबह दो गुटों के बीच हुई झड़प में गोली चलने की घटना सामने आई है। इस गोलीबारी में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए बिक्रमगंज स्थित करूणा अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है।

सूत्रों के अनुसार, यह विवाद गोवर्धन पूजा समिति के आपसी वर्चस्व को लेकर उत्पन्न हुआ था। दोनों पक्षों में पहले कहासुनी हुई, जिसके बाद मामला बढ़ते-बढ़ते हिंसक रूप ले लिया और गोलीबारी तक पहुँच गया। ग्रामीणों ने बताया कि अचानक चली गोलियों से पूरे क्षेत्र में अफरातफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही काराकाट थाना पुलिस मौके पर पहुँची और स्थिति को नियंत्रित किया। पीड़ित परिवार की ओर से कुल सात लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराई गई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की गहनता से जाँच की जा रही है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। फिलहाल गाँव में शांति बनी हुई है, लेकिन पुलिस एहतियातन वहाँ कैंप कर रही है ताकि कोई अप्रिय घटना दोबारा न हो।

काराकाट थाना अंतर्गत ग्राम नोक परासी में दो पक्षों (आपस में गोतिया है) में पूर्व से चली आ रही वैमनस्यता के कारण आज अहले सुबह विवाद हुआ। इस विवाद में गोली चली जिससे 3 व्यक्ति 1. लालू कुमार 2. सत्येंद्र कुमार 3. शरद कुमार जख्मी हो गया है। तीनों इलाजरत है और फिलहाल खतरे से बाहर है।
घटना के बाद त्वरित कारवाई में 14 लोगों को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ और अनुसंधान से 8 लोगों की संलिप्तता स्पष्ट है, जिसमें गोली चलाने वाले लोग भी शामिल है। उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त देसी कट्टा और गोली भी बरामद कर लिया गया है।

गिरफ्तार व्यक्ति

  1. अजय कुमार
  2. अभिषेक कुमार
  3. अतुल कुमार
  4. कमलेश कुमार
  5. सुशील कुमार
  6. जितेंद्र कुमार
  7. प्रदीप कुमार
  8. पवन कुमार
    सभी ग्राम :नोक परासी, थाना : काराकाट
    अग्रतर छापामारी और कारवाई जारी है।

स्थानीय प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की है।

बिहार

Post navigation

Previous Post: चेनारी विधानसभा : व्यवस्था परिवर्तन का नारा लेकर मैदान में उतरीं नेहा नटराज
Next Post: सासाराम में एनडीए प्रत्याशी स्नेहलता कुशवाहा ने किया छठ व्रत, व्रतियों के बीच बांटा प्रसाद

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • सासाराम में आरक्षण पर बोले मंत्री लखेंद्र पासवान, कहा- NDA सरकार में कोई छू भी नहीं सकता
  • दिल्ली में नाबालिगों से रेप और गैंगरेप के दो मामले, पुलिस की कार्रवाई तेज
  • गाजियाबाद की हाईराइज सोसायटी की लिफ्ट में शख्स ने किया पेशाब, CCTV वीडियो वायरल
  • कानपुर देहात की टायर फैक्ट्री में भीषण आग, दो मजदूरों की मौत
  • गाजियाबाद में चेन स्नैचर से पुलिस की मुठभेड़, पैर में लगी गोली; साथी फरार

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया