Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंअंतर्राष्ट्रीय
bangladesh

बांग्लादेश में ‘जुलाई विद्रोह’ के नेता शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद हिंसा, ढाका में अखबारों के दफ्तर फूंके

Posted on December 19, 2025December 19, 2025 By Chhavi Singh

ST.News International Desk

बांग्लादेश में ‘जुलाई विद्रोह’ के प्रमुख नेता और इंकलाब मंच के प्रवक्ता शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद देशभर में हिंसा भड़क उठी है। हादी का सिंगापुर के एक अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनकी मौत की खबर सामने आते ही राजधानी ढाका समेत कई इलाकों में हालात तनावपूर्ण हो गए।

bangladesh 1

शेख हसीना के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों के प्रमुख चेहरों में शामिल उस्मान हादी की मौत के बाद ढाका में जमकर बवाल हुआ। राजधानी में देश के दो बड़े अखबारों—डेली स्टार और प्रोथोम आलो—के कार्यालयों में आग लगा दी गई। हालात काबू से बाहर होते देख सुरक्षा बलों को मोर्चा संभालना पड़ा।

हादी की मौत की सूचना मिलते ही ढाका विश्वविद्यालय परिसर के पास शाहबाग चौराहे पर सैकड़ों छात्र और लोग इकट्ठा हो गए। प्रदर्शनकारियों ने “तुम कौन हो, मैं कौन हूं—हादी, हादी” जैसे नारे लगाए और सरकार के खिलाफ आक्रोश जताया।

गौरतलब है कि पिछले सप्ताह अज्ञात बंदूकधारियों ने चुनाव प्रचार के दौरान हादी के सिर में गोली मार दी थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए सिंगापुर ले जाया गया था, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।

अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस ने हादी के हत्यारों को जल्द पकड़ने के लिए त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिया है। उन्होंने एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा करते हुए कहा कि इस जघन्य अपराध में शामिल लोगों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और उन्हें जल्द न्याय के कटघरे में लाया जाएगा।

हादी की मौत के बाद बांग्लादेश के कई हिस्सों में हमले, आगजनी और तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आई हैं। चटगांव में भारतीय सहायक उच्चायुक्त के आवास पर पत्थरबाजी की गई, जिसके बाद सुरक्षा बढ़ा दी गई। हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे और लाठीचार्ज किया। वरिष्ठ अधिकारियों ने भारतीय सहायक उच्चायुक्त की सुरक्षा को लेकर आश्वासन दिया है।

अंतर्राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: आंवला जूस बनाने का आसान तरीका : रोज़ 1 आंवला खाने के फायदे और घर में जूस निकालने की विधि
Next Post: Imran Khan और पत्नी बुशरा बीबी को तोशाखाना भ्रष्टाचार मामले में 17-17 साल की जेल की सजा

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • Rohini Jail Murder: अंडरट्रायल कैदी प्रमोद की धारदार हथियार से हत्या, तंबाकू के कारोबार को लेकर विवाद की आशंका
  • India-New Zealand FTA: दशहरा से लागू होगा Free Trade Agreement, भारतीय सामान को मिलेगी 100% Duty-Free Entry
  • Sonia Gandhi Voter List Case: नागरिकता से पहले मतदाता सूची में नाम का आरोप, कोर्ट ने रद्द किया मजिस्ट्रेट का आदेश
  • विदेश यात्रा में भी Digi Yatra की टेस्टिंग शुरू, ई-पासपोर्ट से आसान होगी एयरपोर्ट एंट्री; इन 5 एयरपोर्ट पर होगा ट्रायल
  • सीएम योगी की डीएम-एसपी को दो टूक, छोटी घटनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं; मेरठ में NH-58 पर भारी वाहनों की नो-एंट्री

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया