crossorigin="anonymous"> दो वर्षों में छत्तीसगढ़ ने रचे विकास के नए आयाम, नड्डा ने किया उपलब्धियों का विमोचन - Sanchar Times

दो वर्षों में छत्तीसगढ़ ने रचे विकास के नए आयाम, नड्डा ने किया उपलब्धियों का विमोचन

Spread the love

एक-एक कर पूरी की जा रही गारंटियां, छत्तीसगढ़ विकास के नए मानक गढ़ रहा : अरुण साव

ST.News Desk
जांजगीर-चांपा में आयोजित जनादेश परब को जिले के लिए ऐतिहासिक बताते हुए उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटियों को एक-एक कर पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार जनविश्वास के साथ आगे बढ़ते हुए विकास को प्राथमिकता दे रही है।

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि सरकार बनने के बाद अब तक 18 लाख आवास स्वीकृत किए जा चुके हैं। विकास कार्यों को तेज़ी से आगे बढ़ाया जा रहा है, जिससे आम जनता को प्रत्यक्ष लाभ मिल रहा है।
वित्त मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री ओ.पी. चौधरी ने स्वागत उद्बोधन में कहा कि सरकार ने लोकतंत्र, जनविश्वास और सुशासन को सुदृढ़ किया है। विज़न डॉक्यूमेंट के माध्यम से छत्तीसगढ़ विकास के नए मानक गढ़ रहा है।

जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव ने सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर जनता को बधाई देते हुए कहा कि इस अवधि में विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैं और योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा है।

कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार के दो वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों पर आधारित रिपोर्ट कार्ड और पुस्तक “सेवा के 2 साल” का विमोचन किया। इस पुस्तक में सरकार की दो वर्षों की प्रमुख उपलब्धियों को प्रस्तुत किया गया है। कार्यक्रम के दौरान जांजगीर-चांपा की विशिष्ट पहचान को दर्शाते हुए कोसा और कांसा भेंट कर अतिथियों का पारंपरिक स्वागत किया गया। बीते दो वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित एक वीडियो का भी प्रदर्शन हुआ।

इसके बाद केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विभिन्न विभागों की विकासमूलक प्रदर्शनी का अवलोकन किया। कृषि, उद्यानिकी, मत्स्य, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, जल संसाधन, ऊर्जा, सहकारिता सहित अनेक विभागों के स्टॉलों पर योजनाओं की जानकारी ली गई। मुख्यमंत्री साय ने हितग्राहियों से सीधे संवाद कर योजनाओं से उनके जीवन में आए सकारात्मक बदलावों को जाना। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को आवास की चाबियां भी सौंपी गईं। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने अधिकारियों से योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में कृषि मंत्री राम विचार नेताम, कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, जांजगीर-चांपा लोकसभा सांसद कमलेश जांगड़े सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य विगत दो वर्षों में निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़ा है।

इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, मंत्री दयालदास बघेल, केदार कश्यप, लखन लाल देवांगन, श्याम बिहारी जायसवाल, लक्ष्मी राजवाड़े, टंकराम वर्मा, गजेंद्र यादव, गुरु खुशवंत साहेब, राजेश अग्रवाल सहित अन्य सांसद-विधायक, जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *