Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंउत्तर प्रदेश
sirup

आज जारी होगी यूपी की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, 3 करोड़ नाम कटने से सियासी हलचल तेज

Posted on January 6, 2026January 6, 2026 By Chhavi Singh

20 साल बाद हुए गहन पुनरीक्षण में करीब 18% मतदाता सूची से बाहर, 6 फरवरी तक दावे-आपत्तियों का मौका


ST.News Desk

लखनऊ: देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट आज 6 जनवरी 2026 को जारी की जा रही है। इस सूची पर भारतीय जनता पार्टी, समाजवादी पार्टी समेत सभी प्रमुख राजनीतिक दलों की कड़ी नजर बनी हुई है। वजह है—करीब 3 करोड़ मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटना, जिसे लेकर सियासी हलकों में बेचैनी साफ देखी जा रही है।

चुनाव आयोग द्वारा यूपी में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) की प्रक्रिया 20 साल बाद कराई गई है। इस दौरान समयसीमा को दो बार बढ़ाया गया, ताकि अधिक से अधिक योग्य मतदाताओं के नाम सूची में जोड़े जा सकें। अब ड्राफ्ट लिस्ट जारी होने के बाद यह साफ हो जाएगा कि अतिरिक्त मोहलत के बावजूद कितने नए नाम जुड़ पाए।

20 साल बाद गहन पुनरीक्षण

उत्तर प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग के सीईओ नवदीप रिणवा के अनुसार, ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में कुल 12 करोड़ 55 लाख मतदाता दर्ज हैं। जबकि SIR से पहले राज्य में 15 करोड़ 44 लाख मतदाता थे। यानी करीब 2 करोड़ 89 लाख नाम कम हुए, जो कुल मतदाताओं का लगभग 18 फीसदी है।
वर्ष 2003 में आखिरी बार SIR हुआ था और तब के मुकाबले इस बार करीब 18.70 फीसदी मतदाता कम पाए गए हैं।

किन कारणों से कटे नाम

गहन पुनरीक्षण के आंकड़ों के अनुसार—

46.23 लाख मतदाता मृत पाए गए (करीब 3%)

79.52 लाख मतदाता अपने पते पर अनुपस्थित मिले (करीब 5%)

1.29 करोड़ मतदाता स्थायी रूप से अन्य स्थानों पर शिफ्ट हो चुके हैं (8.4%)

25.47 लाख पहले से नामांकित मतदाता

7.74 लाख अन्य श्रेणी में दर्ज किए गए

दावे और आपत्तियों का पूरा शेड्यूल

ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी: 6 जनवरी 2026

दावे व आपत्तियां: 6 जनवरी से 6 फरवरी तक

आपत्तियों का निस्तारण: 7 से 27 फरवरी

अंतिम वोटर लिस्ट जारी: 6 मार्च 2026

राज्य निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया है कि अगर किसी मतदाता का नाम ड्राफ्ट लिस्ट में नहीं है या विवरण में गलती है, तो उसे पूरे एक महीने तक सुधार का अवसर मिलेगा।

11 जनवरी को बूथों पर विशेष गतिविधि

मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के अनुसार, 11 जनवरी 2026 को सभी पोलिंग स्टेशनों पर बूथ लेवल अधिकारी (BLO) मौजूद रहेंगे और उस बूथ की पूरी वोटर लिस्ट पढ़कर सुनाई जाएगी। साथ ही दावे-आपत्तियों की जानकारी मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश की वेबसाइट पर भी उपलब्ध रहेगी।

कौन सा फॉर्म भरें

फॉर्म-6: 18 वर्ष पूरे कर पहली बार वोटर बनने के लिए

फॉर्म-7: नाम हटाने/आपत्ति दर्ज कराने या गलत प्रविष्टि सुधार के लिए

फॉर्म-8: पता बदलने, विवरण सुधारने, वोटर कार्ड संशोधन या दिव्यांग चिह्नांकन के लिए

दूसरे राज्य से यूपी आए नागरिकों को घोषणापत्र देना होगा, जो निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

फॉर्म कहां जमा करें

ऑनलाइन: voters.eci.gov.in या ECINET ऐप

ऑफलाइन: संबंधित बूथ लेवल अधिकारी के पास

वोटर लिस्ट में नाम कैसे जांचें

मतदाता voters.eci.gov.in पर जाकर राज्य, जिला, विधानसभा क्षेत्र, पोलिंग स्टेशन नंबर, अपना नाम, अभिभावक का नाम, आयु और वोटर आईडी विवरण डालकर नाम की जांच कर सकते हैं।

1 करोड़ वोटर्स की मैपिंग नहीं

सूत्रों के अनुसार SIR के दौरान करीब 1 करोड़ मतदाताओं की मैपिंग नहीं हो पाई है। ऐसे मतदाताओं को इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर (ERO) की ओर से नोटिस जारी किया जाएगा। नोटिस मिलने पर उन्हें आधार सहित चुनाव आयोग द्वारा तय 12 दस्तावेज तय समय में प्रस्तुत करने होंगे। दस्तावेज सही पाए जाने पर उनका नाम अंतिम मतदाता सूची में जोड़ा जाएगा।

कौन बन सकता है नया वोटर

ऐसे सभी नागरिक जिन्होंने 1 जनवरी 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूरी कर ली है, वे अपना नाम वोटर लिस्ट में शामिल करा सकते हैं।

ड्राफ्ट वोटर लिस्ट के जारी होते ही यह साफ हो जाएगा कि उत्तर प्रदेश की चुनावी राजनीति में मतदाता सूची का यह बड़ा बदलाव आगामी चुनावों को किस तरह प्रभावित करेगा।

उत्तर प्रदेश

Post navigation

Previous Post: धनबाद मंडल में लोको पायलटों के लिए वर्चुअल लर्निंग वेबसाइट का विमोचन
Next Post: गुरुद्वारे के कीर्तन से ग्लोबल स्टारडम तक: दिलजीत दोसांझ की प्रेरक सफलता की कहानी

Special Report

  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • यासीन मलिक ने पत्नी मुशाल से रिश्ता खत्म करने का लिया फैसला, कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा
  • राम मंदिर ट्रस्ट के CEO बने जितेंद्र मिश्रा, बोले- इसे भगवान राम का आशीर्वाद मानता हूं
  • New Rules From 1 September 2026: कल से बदल जाएंगे ये बड़े नियम, दूध से LPG तक आपकी जेब पर पड़ेगा असर
  • UP TET 2026: 13.3 लाख अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, शिक्षक भर्ती का विज्ञापन जल्द; जानें आगे क्या होगा
  • Neeraj Chopra ने चोट के कारण सीजन किया खत्म, एशियन गेम्स और डायमंड लीग फाइनल्स से हुए बाहर

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • YouTube
  • X

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया