Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंमनोरंजन
border2

‘बॉर्डर 2’ की रिकॉर्डतोड़ कमाई के बीच सनी देओल का बड़ा ऐलान, नई एक्शन थ्रिलर में ज्योतिका के साथ आएंगे नजर

Posted on January 25, 2026January 25, 2026 By Chhavi Singh

ST.News Desk

नई दिल्ली: फिल्म बॉर्डर 2 की शानदार और रिकॉर्डतोड़ कमाई के बीच सनी देओल को लेकर बॉलीवुड से एक बड़ी खबर सामने आई है। बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की इस फिल्म ने महज दो दिनों में 72 करोड़ 69 लाख रुपये की कमाई कर ली है, जिससे एक बार फिर उनकी स्टार पावर का लोहा साबित हो गया है।

इसी बीच 68 वर्षीय सनी देओल को लेकर एक बड़ा ऐलान किया गया है, जिसने फिल्म प्रेमियों के बीच उत्साह बढ़ा दिया है। प्रोड्यूसर रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर की कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट ने प्रसिद्ध निर्देशक ए.आर. मुरुगदॉस के साथ मिलकर सनी देओल और दक्षिण भारतीय सिनेमा की सुपरस्टार ज्योतिका को लेकर एक अनटाइटल्ड एक्शन थ्रिलर फिल्म की घोषणा की है। इस फिल्म का निर्देशन बालाजी गणेश करेंगे और इसकी शूटिंग फरवरी 2026 से शुरू होने वाली है।

यह एक्सेल एंटरटेनमेंट और सनी देओल के बीच पहला सहयोग है। ‘दिल चाहता है’, ‘डॉन’ और ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ जैसी हिट फिल्मों के लिए मशहूर एक्सेल एंटरटेनमेंट ने इस प्रोजेक्ट को हाई-कॉन्सेप्ट एक्शन फिल्म बताया है, जिसमें दमदार एक्शन के साथ इमोशनल गहराई भी देखने को मिलेगी।

ए.आर. मुरुगदॉस, जिन्होंने ‘गजनी’, ‘थुप्पक्की’ और ‘हॉलिडे’ जैसी सुपरहिट एक्शन फिल्में दी हैं, इस प्रोजेक्ट में क्रिएटिव इनपुट दे रहे हैं। उनके एक्शन डिजाइन और कहानी कहने की शैली से फिल्म के और भी प्रभावशाली होने की उम्मीद की जा रही है।

‘गदर 2’ और अब ‘बॉर्डर 2’ के जरिए बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने वाले सनी देओल इस नए प्रोजेक्ट के साथ एक बार फिर एक्शन अवतार में नजर आएंगे। वहीं, ज्योतिका के साथ उनकी जोड़ी पहली बार बड़े पर्दे पर दिखेगी, जो दर्शकों के लिए एक नया और रोमांचक अनुभव साबित हो सकती है।

मनोरंजन

Post navigation

Previous Post: चकराता के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी, 3–4 फीट तक जमी बर्फ, जनजीवन ठप
Next Post: यूपी दिवस पर आज़मगढ़ के जिलाधिकारी रविंद्र कुमार सम्मानित, CM युवा उद्यमी योजना में प्रदेश को दिलाया दूसरा स्थान

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • त्योहारों में रेल यात्रियों को राहत, रेलवे चलाएगा 13 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें; 282 अतिरिक्त फेरे
  • सासाराम में निजी विद्यालयों के प्राचार्य और शिक्षकों का प्रशिक्षण शिविर, रोहतास एसपी मिस्टर राज ने किया उद्घाटन
  • सासाराम के शेरशाह सूरी मकबरा परिसर में स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम, मंत्री दीपक प्रकाश ने दिया स्वच्छता का संदेश
  • सासाराम में लव-कुश जयंती समारोह में दिखी राजनीतिक एकजुटता, मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने सरकार को बताया ‘मजबूत’
  • बिहार MLC चुनाव में जन सुराज ने उतारे 5 उम्मीदवार, जानिए किसे कहां से मिला टिकट

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया