Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंबिहार
Screenshot 2026 04 10 174455

अवैध खनन से सोन नदी के तटीय इलाकों में जल संकट, ग्रामीणों में आक्रोश

Posted on April 10, 2026April 10, 2026 By Chhavi Singh

सासाराम
हैदर अली, रोहतास ब्यूरो चीफ

गर्मी शुरू होते हीं सोन नदी के तटीय इलाकों में पेयजल संकट गहराने लगा है। सोन नदी के किनारे बसे सैकड़ो गांव जलस्तर खिसकने के कारण प्रभावित हैं और ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के कथनानुसार डेहरी, डालमियानगर, न्यू सिधौली से लेकर नासरीगंज तक लोग घटते जल स्तर की समस्या से जूझ रहे हैं।

अवैध खनन से उत्पन्न हुई समस्या

ग्रामीणों का कहना है कि सोन नदी में हो रहे अवैध खनन के कारण सोन नदी के तटीय इलाकों में पेयजल की समस्या उत्पन्न हो रही है। इन गांवों में जलस्तर काफी नीचे चला गया है और गर्मी शुरू होते हीं सभी चापाकल, कुएं व मोटर पंप सूखने लगे हैं। लोगों को पेयजल के साथ-साथ सब्जियों की सिंचाई के लिए भी पानी नहीं मिल रहा है। बता दें कि सोन नदी के तटीय इलाकों में बड़ी संख्या में लोग सब्जी आदि की खेती करते हैं। बोरिंग के सहारे इन फसलों की सिंचाई होती है, लेकिन जल स्तर नीचे जाने से खेती बाड़ी भी बुरी तरह प्रभावित हो रही है।

बांध बनाकर धारा परिवर्तित

ग्रामीणों के अनुसार सोन नदी में अवैध उत्खनन के लिए बालू माफियाओं द्वारा बांध बनाकर धारा को परिवर्तित कर दिया गया है। पहले सोन नदी की मुख्य धारा स्वतंत्र रूप से एक छोर से होकर गुजरती थी, लेकिन अब इस धारा को अवैध खनन के लिए नदी के दूसरी छोर की तरफ मोड़ दिया गया है। जिससे जलस्तर काफी नीचे खिसक गया है। ग्रामीणों ने बताया कि इन गांवों में पहले 30 से 40 फीट पर पानी मिलता था, जो अब 70 से 80 फीट के बाद भी नहीं मिल रहा है।

नल जल योजना भी फेल

वहीं घटते जलस्तर की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों ने नल जल योजना को भी विफल बताया। ग्रामीणों ने कहा कि नल जल योजना के द्वारा कभी भी पानी की नियमित आपूर्ति नहीं होती और कभी-कभी कई दिनों तक पानी की सप्लाई बाधित रहती है। अनियमित और विलंब से पानी की सप्लाई होने से खासतौर पर मजदूर वर्ग के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

बालू माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग

पीड़ित ग्रामीणों ने जिला प्रशासन एवं खनन विभाग से बालू माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि सोन नदी में बालू खनन के लिए बनाए गए बांध को तत्काल हटाकर नदी की मुख्य धारा को स्वतंत्र रूप से बहने दिया जाए, जिससे आसपास के इलाकों में जलस्तर बना रह सके।

बिहार

Post navigation

Previous Post: होर्मुज स्ट्रेट पर बढ़ा तनाव: ईरान वसूल रहा 20 लाख डॉलर शुल्क, भारत ने भुगतान से किया इनकार
Next Post: झारखंड में अवैध निकासी का जाल: बोकारो–हजारीबाग के बाद पलामू में भी शिक्षा विभाग में करोड़ों के घोटाले की आशंका

Special Report

  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • Sawan Purnima 2026: 27 या 28 अगस्त कब है सावन पूर्णिमा? जानें स्नान-दान और पूजा का शुभ मुहूर्त
  • बंबीहा गैंग के तीन आरोपी मलयेशिया से भारत लाए गए, जानें किस मामले में थे वांछित
  • राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन में आज शामिल होंगे अमित शाह, 850 से ज्यादा अधिकारी करेंगे मंथन
  • सावन में मछली दावत पर बवाल, ओम प्रकाश राजभर ने कांग्रेस को घेरा; अजय राय ने दी सफाई
  • NEET-UG पेपर लीक विरोध प्रदर्शन की हिंसा की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट ने बनाई पांच सदस्यीय समिति

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • YouTube
  • X

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया