Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंदिल्ली/NCR
WhatsApp Image 2026 06 15 at 7.22.29 PM 2

आत्मरक्षा और कानूनी साक्षरता पर विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित, छात्रों को लीगल स्टडीज़ अपनाने के लिए किया प्रेरित

Posted on June 15, 2026June 15, 2026 By Chhavi Singh

ST.News Desk

नई दिल्ली, 15 जून। दिल्ली पुलिस के सहयोग से कृष्णा पार्क, मौजपुर गमरी में छात्रों और स्थानीय निवासियों के लिए आत्मरक्षा एवं कानूनी साक्षरता प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को आत्मरक्षा के अधिकारों और बुनियादी कानूनी जानकारी के प्रति जागरूक करना था।

सत्र के दौरान CAW सेल की लेडी हेड कॉन्स्टेबल नीतू ने प्रतिभागियों को आत्मरक्षा के विभिन्न व्यावहारिक तरीकों का प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बताया कि आपात स्थिति में स्वयं की सुरक्षा के लिए सही तकनीकों की जानकारी बेहद महत्वपूर्ण है।

इसके बाद आयोजित ब्रीफिंग सत्र में पूर्व एसीपी वीरेंद्र पुंज ने स्कूल स्तर से ही कानूनी शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि कानून की बुनियादी समझ न केवल अपराधों की रोकथाम में सहायक है, बल्कि युवाओं के लिए बेहतर करियर अवसरों का मार्ग भी प्रशस्त करती है। उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं और बच्चों के लिए सुरक्षित समाज के निर्माण में कानूनी जागरूकता की भूमिका को रेखांकित किया।

प्रतिभागियों को बताया गया कि आत्मरक्षा का अधिकार केवल तब प्रयोग किया जा सकता है जब स्वयं या किसी अन्य व्यक्ति के जीवन अथवा संपत्ति पर तत्काल खतरा हो और उससे बचने का कोई अन्य कानूनी विकल्प उपलब्ध न हो। कानून व्यक्ति को आवश्यक और परिस्थितियों के अनुरूप बल प्रयोग की अनुमति देता है ताकि वह स्वयं या दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित कर सके।

WhatsApp Image 2026 06 15 at 7.22.29 PM

कार्यक्रम में बच्चों और महिलाओं के खिलाफ अपराधों से संबंधित विभिन्न कानूनों की जानकारी भी दी गई। इनमें जुवेनाइल जस्टिस कानून, POCSO अधिनियम, कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न से जुड़े प्रावधान, साइबर कानून तथा वैवाहिक एवं घरेलू हिंसा संबंधी कानून शामिल रहे।

इसके अलावा मकान-मालिक और किराएदार विवाद, संपत्ति कानून, अनुबंध कानून, चेक बाउंस मामलों और उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम जैसे नागरिक कानूनों की भी जानकारी दी गई। प्रतिभागियों को भारतीय न्याय संहिता (BNS), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) और भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA) के प्रमुख प्रावधानों से भी अवगत कराया गया, जिनमें शिकायत और एफआईआर दर्ज कराने की प्रक्रिया, कानूनी सहायता प्राप्त करने के तरीके तथा न्यायिक प्रक्रिया की मूलभूत जानकारी शामिल थी।

WhatsApp Image 2026 06 15 at 7.22.29 PM 1

वक्ताओं ने कहा कि कानून की बुनियादी शिक्षा चार्टर्ड अकाउंटेंसी, कंपनी सेक्रेटरी, एमबीए, न्यायिक सेवाओं, पुलिस, बैंकिंग, इंश्योरेंस और नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं एवं पेशेवर क्षेत्रों में सफल करियर के लिए मजबूत आधार तैयार करती है। छात्रों को अपने विद्यालयों में “लीगल स्टडीज़” विषय चुनने के लिए भी प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के समापन पर ‘गो एकेडमी’ के छात्रों ने आत्मरक्षा, कानूनी जागरूकता और सामाजिक सुरक्षा से जुड़े विषयों पर एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया, जिसे उपस्थित लोगों ने सराहा।

दिल्ली/NCR

Post navigation

Previous Post: अदिति यादव विवाद पर डिंपल यादव का बड़ा आरोप, बोलीं- BJP ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है
Next Post: ओपी राजभर का अखिलेश पर बड़ा हमला, बोले- घोटालों के पापियों के नाम लिख दूं तो आ जाएगा भूचाल

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • सासाराम के शेरशाह सूरी मकबरा परिसर में स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम, मंत्री दीपक प्रकाश ने दिया स्वच्छता का संदेश
  • सासाराम में लव-कुश जयंती समारोह में दिखी राजनीतिक एकजुटता, मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने सरकार को बताया ‘मजबूत’
  • बिहार MLC चुनाव में जन सुराज ने उतारे 5 उम्मीदवार, जानिए किसे कहां से मिला टिकट
  • शराब पीने के बाद दवा लेना कितना खतरनाक? इन दवाओं के साथ बढ़ सकता है लिवर डैमेज और ब्लीडिंग का खतरा
  • mayawati का परिवार को लेकर बड़ा फैसला, आकाश और दीपिका को जिम्मेदारी नहीं; ईशान को लेकर भी चेतावनी

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया