Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंराष्ट्रीय
manoj ji pic

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा जनता और छात्रों के लोकतांत्रिक संघर्ष की जीत : मनोज सिंह

Posted on July 26, 2026July 26, 2026 By Chhavi Singh

ST.News Desk

नई दिल्ली : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) विचार विभाग के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर मनोज सिंह ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह देशभर के छात्रों, युवाओं और जनता के लोकतांत्रिक संघर्ष तथा लगातार बढ़ते जनदबाव की जीत है।

धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा देने की घोषणा
धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा देने की घोषणा

मनोज सिंह ने कहा कि पिछले कई दिनों से देश के विभिन्न हिस्सों में छात्र अपनी मांगों को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन कर रहे थे और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग लगातार उठ रही थी। छात्रों और युवाओं के बढ़ते आक्रोश तथा देशव्यापी जनदबाव के सामने आखिरकार सरकार को झुकना पड़ा और धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा।

उन्होंने कहा कि यदि धर्मेंद्र प्रधान समय रहते नैतिक जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए स्वयं इस्तीफा दे देते, तो यह उनके पद की गरिमा और लोकतांत्रिक परंपराओं के अनुरूप होता। लेकिन सरकार ने लंबे समय तक उन्हें पद पर बनाए रखा, जिसके कारण छात्रों और युवाओं का आक्रोश और अधिक बढ़ता गया। अंततः बढ़ते राजनीतिक और जनदबाव के बीच उन्हें इस्तीफा देना पड़ा।

NEET विवाद और CJP प्रोटेस्ट के बीच बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम

मनोज सिंह ने कहा कि यह सिर्फ एक मंत्री के इस्तीफे का मामला नहीं है, बल्कि लोकतांत्रिक जवाबदेही और देश के करोड़ों छात्रों एवं युवाओं के भविष्य से जुड़ा गंभीर सवाल है। उन्होंने कहा कि सरकार को इस पूरे घटनाक्रम की नैतिक जिम्मेदारी स्वीकार करनी चाहिए और देश की जनता से जवाबदेही के साथ संवाद करना चाहिए।

उन्होंने मांग की कि छात्रों के आंदोलन के दौरान बिहार, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, राजस्थान सहित देश के विभिन्न राज्यों में छात्रों और युवाओं पर दर्ज मुकदमों को तत्काल वापस लिया जाए। लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाने वाले छात्रों को अपराधी की तरह देखना लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है।

मनोज सिंह ने कहा कि जनता की आवाज लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है। जब छात्र और युवा शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करते हैं, तो उनकी आवाज को दबाने के बजाय सरकार को उनकी बात सुननी चाहिए। धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा इस बात का प्रमाण है कि संगठित, शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक जनसंघर्ष के सामने अंततः सत्ता को जवाब देना ही पड़ता है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी छात्रों और युवाओं के लोकतांत्रिक अधिकारों, उनके सम्मान और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हमेशा मजबूती से उनके साथ खड़ी रहेगी।

राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा : NEET विवाद के बीच देश की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम
Next Post: PM मोदी के खिलाफ अपशब्द मामला: क्या सिर्फ गाली देने पर हो सकती है जेल? जानिए BNS, सुप्रीम कोर्ट और कानून क्या कहते हैं

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • त्योहारों में रेल यात्रियों को राहत, रेलवे चलाएगा 13 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें; 282 अतिरिक्त फेरे
  • सासाराम में निजी विद्यालयों के प्राचार्य और शिक्षकों का प्रशिक्षण शिविर, रोहतास एसपी मिस्टर राज ने किया उद्घाटन
  • सासाराम के शेरशाह सूरी मकबरा परिसर में स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम, मंत्री दीपक प्रकाश ने दिया स्वच्छता का संदेश
  • सासाराम में लव-कुश जयंती समारोह में दिखी राजनीतिक एकजुटता, मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने सरकार को बताया ‘मजबूत’
  • बिहार MLC चुनाव में जन सुराज ने उतारे 5 उम्मीदवार, जानिए किसे कहां से मिला टिकट

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया