टॉयलेट जाने के बहाने निकली, करीब दो घंटे बाद अस्पताल के वार्ड से बरामद
गाजियाबाद में पुलिस उस समय परेशान हो गई, जब मेडिकल जांच के लिए सरकारी अस्पताल लाई गई करीब 17-18 साल की एक किशोरी अचानक गायब हो गई। बताया जा रहा है कि किशोरी पुलिस की मौजूदगी में टॉयलेट जाने के बहाने गई थी, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटी।
इसके बाद पुलिस ने अस्पताल परिसर में किशोरी की तलाश शुरू की। अस्पताल के अलग-अलग हिस्सों में करीब दो घंटे तक खोजबीन की गई। काफी मशक्कत के बाद किशोरी को अस्पताल के ही एक वार्ड से बरामद कर लिया गया।
किशोरी किस तरह वार्ड तक पहुंची और वह पुलिस की निगरानी से निकलकर वहां कैसे पहुंची, इसे लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद अस्पताल परिसर में भी काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा।

