मनोरंजन डेस्क | Sanchar Times News
बॉलीवुड के स्टार कपल कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने इस दिवाली अपने फैंस को ऐसा तोहफा दिया है, जिसका इंतजार लंबे समय से किया जा रहा था। कपल ने पहली बार अपने बेटे विहान की ऐसी तस्वीर शेयर की है, जिसमें उसका चेहरा साफ नजर आ रहा है। दिवाली के मौके पर सामने आई इस फैमिली फोटो ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी हैं। तस्वीर में नन्हे विहान की मुस्कान देखकर फैंस भी अपना प्यार लुटा रहे हैं।
पहली बार सामने आया बेटे विहान का चेहरा
कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने दिवाली के खास मौके पर अपने परिवार की एक प्यारी तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की। इस तस्वीर में दोनों अपने बेटे विहान के साथ नजर आ रहे हैं। खास बात यह है कि पहली बार कपल ने अपने बेटे का चेहरा फैंस के सामने दिखाया है। तस्वीर सामने आते ही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। फैंस लंबे समय से विहान की एक झलक देखने का इंतजार कर रहे थे। अब तस्वीर सामने आने के बाद लोग उसकी क्यूटनेस की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
https://www.instagram.com/p/Dfeb2AhNz5o/?utm_source=ig_embed&ig_rid=AlyJNa6gQq7Vi0i9OC5yCVs
सफेद कुर्ते और पीली जैकेट में दिखे नन्हे विहान
दिवाली की इस फैमिली फोटो में कैटरीना कैफ पीले रंग के खूबसूरत सूट में नजर आ रही हैं। वहीं विक्की कौशल सफेद कुर्ता-पायजामा पहने दिखाई दे रहे हैं। नन्हे विहान ने भी सफेद कुर्ता-पायजामा के साथ पीले रंग की जैकेट पहनी हुई है। तस्वीर में वह खिलखिलाते हुए नजर आ रहे हैं। उनकी प्यारी सी मुस्कान ने फैंस का दिल जीत लिया है।
जन्म के बाद से ही बेटे को लाइमलाइट से दूर रखा
कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने सितंबर 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। इसके बाद 7 नवंबर 2025 को दोनों ने बेटे के जन्म की खुशखबरी फैंस के साथ साझा की थी। बेटे के जन्म के करीब दो महीने बाद 7 जनवरी 2026 को कपल ने उसका नाम विहान बताया था। हालांकि, दोनों ने अब तक अपने बेटे को मीडिया और सोशल मीडिया की लाइमलाइट से दूर रखा था। ऐसे में दिवाली पर सामने आई यह तस्वीर फैंस के लिए बेहद खास बन गई है।
सेलेब्स ने भी लुटाया प्यार
विहान की पहली झलक सामने आने के बाद बॉलीवुड के कई सितारों ने भी तस्वीर पर प्यार जताया। अनन्या पांडे, शीतल ठाकुर, शिबानी दांडेकर, मलाइका अरोड़ा और चित्रांगदा सिंह सहित कई सेलेब्स ने पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी। सोशल मीडिया पर कुछ फैंस विहान को कैटरीना की तरह बता रहे हैं, तो कुछ को उसमें विक्की कौशल की झलक दिखाई दे रही है।
बॉडी शेमिंग पर ट्रोल्स को जवाब दे चुकी हैं कैटरीना
हाल के दिनों में कैटरीना कैफ को सोशल मीडिया पर बॉडी शेमिंग का सामना करना पड़ा था। अंबानी परिवार के गणेशोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने के बाद कुछ यूजर्स ने उनके बढ़े हुए वजन को लेकर टिप्पणियां की थीं।
इसके बाद कैटरीना ने अपने ब्यूटी ब्रांड के एक कार्यक्रम में ऑनलाइन ट्रोलिंग और बॉडी शेमिंग पर अपनी बात रखी थी। उन्होंने कहा था कि ऑनलाइन ट्रोलिंग को अपने सिद्धांतों और खुद की अहमियत पर हावी नहीं होने देना चाहिए। दूसरों की उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश में इंसान अपनी पहचान और आत्मसम्मान खो सकता है।
फिलहाल दिवाली पर कैटरीना और विक्की की फैमिली फोटो इंटरनेट पर चर्चा का विषय बनी हुई है। फैंस इस स्टार कपल और नन्हे विहान पर खूब प्यार बरसा रहे हैं।






















