Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंमनोरंजन
malaika aroda

मलाइका अरोड़ा का अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप!

Posted on August 27, 2023August 27, 2023 By Sanchar Times News

बॉलीवुड की फिटनेस क्वीन मलाइका अरोड़ा इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में खबर आयी थी कि अभिनेत्री का उनके बॉयफ्रेंड और अभिनेता अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप हो गया है। हालाँकि, ये पहली बार नहीं है कि दोनों कलाकारों के ब्रेकअप की अफवाहें सोशल मीडिया पर उड़ रही हैं। लेकिन इस बार अभिनेत्री के सोशल मीडिया पोस्ट यूजर्स को हैरान कर रहे हैं। मलाइका बीते कुछ दिनों से बड़े ही रहस्यमयी संदेश सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रही थी। लेकिन अब वह अपने रहस्यमयी संदेश के साथ मुंबई की गलियों में स्पॉट हुईं। अभिनेत्री की सामने आई लेटेस्ट तस्वीरों ने उनके फैंस को उलझन में डाल दिया है।

मलाइका अरोड़ा को बीते दिनों मुंबई के एक आई क्लिनिक के बाहर स्पॉट किया गया। इस दौरान उन्होंने सफेद रंग का को-ऑर्ड सेट पहना हुआ था। अभिनेत्री की टी-शर्ट पर लिखे एक संदेश ने सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान अपनी और आकर्षित किया। मलाइका की टी-शर्ट पर एक स्माइल वाला इमोजी बना हुआ था। इस इमोजी के बगल में ‘चलो अलग हो जाएं’ (Let’s Fall Apart) लिखा था। ब्रेकअप की अफवाहों के बीच अभिनेत्री का ऐसे संदेश वाली टी-शर्ट पहनकर मुंबई में घूमना लोगों को खटक गया। अभिनेत्री की तस्वीरों पर लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी। एक यूजर ने लिखा, ‘मलाइका के लिए बुरा लग रहा है।’ एक अन्य ने लिखा, ‘लगता है ब्रेकअप हो गया।’

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की ब्रेकअप की अफवाहें उस समय शुरू हुई जब अभिनेता ने वीकेंड पर अपनी अकेले की तस्वीरें साझा की। इसके बाद अभिनेत्री को सिंगर एपी ढिल्लों की पार्टी में अकेले स्पॉट किया गया। इसके बाद दोनों के अलग होने की ख़बरों ने आग पकड़ ली। अब सबसे ताजा खबर में सामने आया है कि मलाइका ने अर्जुन के परिवार के सभी लोगों को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया है। अभिनेत्री ने अंशुला कपूर, बोनी कपूर और जान्हवी कपूर सहित अन्य परिवार के लोगों को अनफॉलो किया है। अब सिर्फ अर्जुन उनकी फॉलो लिस्ट में शामिल हैं।

Post Views: 2
मनोरंजन

Post navigation

Previous Post: चंद्रयान की तरफ सफल होगी राजस्थान में भाजपा की परिवर्तन यात्रा : प्रह्लाद जोशी
Next Post: खीरे का रस बेदाग और ग्लोइंग स्किन के लिए है फायदेमंद

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • डालमियानगर खेल मैदान को लेकर प्रशासन की पहल
  • ऑटो किराए को लेकर सड़क पर भिड़ीं दो महिलाएं
  • भारत की महिला 4×400 मीटर रिले टीम ने जीता गोल्ड
  • यूपी पुलिस के स्टॉल ने लगातार तीसरी बार जीता बेस्ट डिस्प्ले अवार्ड
  • गाजियाबाद में कैफे संचालकों पर महिला और परिवार से मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया