Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंराज्य
vk

जी-20 की तैयारियां पूरी, दो माह में दिल्ली में बहुत काम हुआ : उपराज्यपाल

Posted on September 3, 2023 By Sanchar Times News

नई दिल्ली। दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने शनिवार को कहा कि जी-20 शिखर सम्मेलन को लेकर 98 प्रतिशत तैयारियां पूरी हो चुकी हैं । सक्सेना ने कहा कि अगर दिल्ली सरकार ने पूरे साल काम किया होता तो कम प्रयासों की आवश्यकता होती। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी-20 शिखर सम्मेलन की तैयारी को लेकर हुई बैठकों में सिर्फ एक बार ही शामिल हुए हैं। कोई अन्य मंत्री किसी भी बैठक में शामिल नहीं हुआ है लेकिन हमें कोई शिकायत नहीं है। उपराज्यपाल ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में आधारभूत ढांचा ऐसा होना चाहिए कि जी-20 शिखर सम्मेलन जैसे बड़े स्तर के कार्यक्रम एक सप्ताह की सूचना देकर भी आयोजित किया जा सके। उन्होंने कहा कि इस दिशा में पिछले दो माह में बहुत कम हुआ है।
सक्सेना ने एक इंटरव्यू में कहा कि किसी शहर में बड़े कार्यक्रम आयोजित करने से उसकी अर्थव्यवस्था और देश की छवि पर फर्क पड़ता है। नौ-दस सितम्बर को होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए बाजार बंद करने के फैसले पर उन्होंने कहा, स्थानीय लोगों के हित में प्रतिबंध लगाए गए हैं, क्योंकि यहां गणमान्य व्यक्तियों और प्रतिनिधियों की व्यस्त आवाजाही होने वाली है। उन्होंने कहा, महत्वपूर्ण बात यह है कि इतना बड़ा आयोजन दिल्ली में हो रहा है। इसलिए इसकी सराहना करने की जरूरत है, न कि शिकायत करने की। शहर में 40 देशों के प्रतिनिधियों के आने से दिल्ली में कारोबार को बढ़ावा मिलेगा। शहर में जी20 से संबंधित सौंदर्यीकरण कायरे पर बजट और खर्च के बारे में उन्होंने कहा, यह ज्यादा नहीं है। कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत कंपनियों द्वारा कलाकृतियां और फव्वारे उपहार में दिए गए हैं। उपराज्यपाल ने कहा, जी20 शिखर सम्मेलन के लिए हमारी तैयारियों में कोई देरी नहीं हुई। हम पिछले छह महीने से काम कर रहे हैं, लेकिन पिछले दो महीनों में गहन काम किया गया है।

Post Views: 2
राज्य, दिल्ली/NCR

Post navigation

Previous Post: 10 दिन में 100 मीटर चला रोवर
Next Post: अफगानिस्तान आतंकियों पर कार्रवाई करे : पाकिस्तान

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • राजस्थान से अंतरराज्यीय ड्रग सप्लायर गिरफ्तार
  • दिल्ली में फायरिंग के आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
  • द्वारका एक्सप्रेस-वे पर बाइक को टक्कर मारने वाला कार चालक गिरफ्तार
  • डालमियानगर खेल मैदान को लेकर प्रशासन की पहल
  • ऑटो किराए को लेकर सड़क पर भिड़ीं दो महिलाएं

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया