Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंअंतर्राष्ट्रीय
brazil

मोदी ने ब्राजील के राष्ट्रपति लूला को जी20 की अध्यक्षता का ‘गैवल’ सौंपा, समर्थन का वादा किया

Posted on September 11, 2023 By Sanchar Times News

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डी सिल्वा को जी20 की अध्यक्षता का ‘गैवल’ सौंपा और विश्वास जताया कि ब्राजील वैश्विक एकता और समृद्धि को आगे बढ़ाएगा। मोदी ने जी20 नेताओं के शिखर सम्मेलन के समापन सत्र में तालियों की गड़गड़ाहट के बीच लूला को औपचारिक गैवल (एक प्रकार का हथौड़ा) सौंपा। ब्राजील आधिकारिक तौर पर एक दिसंबर को जी20 की अध्यक्षता संभालेगा और अगला शिखर सम्मेलन नवंबर 2024 में समुद्र तटीय शहर रियो डी जनेरियो में आयोजित होने वाला है। लूला ने रविवार शाम को मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक भी की, जहां दोनों नेताओं ने व्यापार, कृषि और प्रौद्योगिकी क्षेत्र में सहयोग को बढ़ावा देने के तरीकों पर बात की।

लूला ने भारत की सफल जी20 अध्यक्षता के लिए मोदी को बधाई दी और दिसंबर में शुरू होने वाले ब्राजील के कार्यकाल के दौरान नयी दिल्ली के साथ मिलकर सहयोग करने का वादा किया। बैठक के बाद जारी एक संयुक्त बयान में कहा गया कि दोनों नेताओं ने जी20 में विकासशील देशों की लगातार अध्यक्षता का स्वागत किया, जो विश्व व्यवस्था में ‘ग्लोबल साउथ’ के प्रभाव को बढ़ाता है। ‘ग्लोबल साउथ’ शब्द का इस्तेमाल अक्सर उन विकासशील और अल्प विकसित देशों के लिए किया जाता है, जो मुख्य रूप से अफ्रीका, एशिया और लैटिन अमेरिका में स्थित हैं। उन्होंने ब्राजील की अध्यक्षता के दौरान तीन आईबीएसए देशों-भारत, ब्राज़ील और दक्षिण अफ़्रीका- को मिलाकर जी20 ट्रोइका के गठन पर संतोष व्यक्त किया।

मोदी ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा, ‘‘भारत और ब्राजील के बीच संबंध बहुत मजबूत हैं। हमने व्यापार, कृषि, प्रौद्योगिकी और अन्य क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा देने के तरीकों पर बात की। मैंने ब्राजील को आगामी जी20 अध्यक्षता के लिए भी अपनी शुभकामनाएं दीं।’’ बैठक के बाद जारी एक संयुक्त बयान में कहा गया कि दोनों नेताओं ने ब्राजील-भारत रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने और वैश्विक मामलों में अपनी विशिष्ट भूमिका को बनाए रखने की प्रतिबद्धता दोहराई। मोदी और लूला ने विस्तारित संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में अपने देशों की स्थायी सदस्यता के लिए अपने आपसी समर्थन को भी दोहराया। मोदी ने 2028-2029 कार्यकाल के लिए यूएनएससी की अस्थायी सीट पर भारत की उम्मीदवारी को ब्राजील के समर्थन संबंधी लूला की घोषणा का स्वागत किया।

संयुक्त बयान में कहा गया कि दोनों नेताओं ने प्रमुख वैश्विक खाद्य उत्पादकों के रूप में अपनी भूमिकाओं पर भी प्रकाश डाला और दोनों देशों तथा दुनिया की खाद्य एवं पोषण सुरक्षा की रक्षा के उद्देश्य से, बहुपक्षीय स्तर सहित सतत कृषि और ग्रामीण विकास में सहयोग बढ़ाने के अपने संकल्प की पुष्टि की। बयान में कहा गया, ‘‘उन्होंने खुली, निर्बाध और विश्वसनीय खाद्य आपूर्ति श्रृंखलाओं की आवश्यकता को रेखांकित किया और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से बहुपक्षीय व्यापार नियमों को ध्यान में रखते हुए यह सुनिश्चित करने का आह्वान किया कि कृषि व्यापार एकतरफा प्रतिबंधों और संरक्षणवादी उपायों से प्रभावित न हो।’’ बयान में कहा गया कि दोनों नेताओं ने भारत और ब्राजील के बीच सैन्य अभ्यास में भागीदारी, उच्च स्तरीय रक्षा प्रतिनिधिमंडलों के दौरे और एक-दूसरे की रक्षा प्रदर्शनी में उद्योग की महत्वपूर्ण उपस्थिति सहित बढ़ते रक्षा सहयोग का भी स्वागत किया।

संयुक्त बयान में कहा गया है कि नेताओं ने दोनों पक्षों के रक्षा उद्योगों को नए सहयोग के रास्ते तलाशने और तकनीकी रूप से उन्नत रक्षा उत्पादों के सह-उत्पादन एवं आपूर्ति श्रृंखला को लचीला बनाने को लेकर संयुक्त परियोजनाएं शुरू करने के लिए प्रोत्साहित किया।

Post Views: 2
अंतर्राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: अभिनेत्री नोरा फतेही ने प्रधानमंत्री मोदी का शुक्रिया अदा किया
Next Post: जी20: दुनियाभर के पत्रकारों ने मीडिया केंद्र से ‘एक परिवार’ के तौर पर काम किया

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • दवा ₹2,700 की, MRP ₹27,000 पर सवाल
  • बारिश के बाद घूमने का मौसम शुरू
  • INDIA गठबंधन की अहम बैठक आज
  • राजस्थान से अंतरराज्यीय ड्रग सप्लायर गिरफ्तार
  • दिल्ली में फायरिंग के आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया