Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंराष्ट्रीय
g20

जी20: दुनियाभर के पत्रकारों ने मीडिया केंद्र से ‘एक परिवार’ के तौर पर काम किया

Posted on September 11, 2023September 11, 2023 By Sanchar Times News

जी20 शिखर सम्मेलन कवर करने के लिए दुनियाभर के सैंकड़ों पत्रकार यहां एकत्र हुए। बीते तीन दिन के दौरान प्रगति मैदान में अंतरराष्ट्रीय मीडिया केंद्र में एक साथ काम कर उन्हें ‘एक परिवार’ की भावना का अनुभव हुआ। आठ-10 सितंबर तक, इटली से सिंगापुर और तुर्किये से ब्राजील तक के पत्रकारों और छायाकारों ने नवनिर्मित भारत मंडपम के केंद्र से काम किया। काम के बीच- बीच, कॉफी और भारतीय व्यंजनों का लुत्फ उठाते हुए उन्होंने एक दूसरे से बातचीत की और एक दूसरे से अलग अलग देशों की संस्कृति के बारे में जाना। जर्मनी में एक समाचार एजेंसी के लिए काम करने वाले माइकल होफ़ेले ने कहा, “जी20 की थीम एक विश्व, एक परिवार, एक भविष्य है और हम सभी एक ही स्थान पर, एक ही छत के नीचे एक लक्ष्य के साथ काम कर रहे हैं।
इसलिए, यहां जी20 की भावना को महसूस किया जा सकता है।” अंतरराष्ट्रीय मीडिया केंद्र ‘भारत मंडपम’ परिसर के हॉल नंबर पांच में दो मंजिलों में फैला हुआ है। शनिवार को, हॉल के भूतल पर, एक कोने में, तुर्किये की एक टीवी पत्रकार सीधा प्रसारण दे रही थीं, जबकि उनकी मेज के पास एक जर्मन छायाकर जर्मन चांसलर ओलाफ शोल्ज की प्रेस वार्ता के बाद तस्वीरें भेजने में व्यस्त थे। शिखर सम्मेलन के दूसरे दिन रविवार को साड़ी पहने एक भारतीय टीवी पत्रकार ने एक प्रतिनिधि के साथ बातचीत की, जबकि उनके पास ही बैठे इटली के एक संवाददाता लैपटॉप पर अपनी खबर लिख रहे थे। इस्तांबुल की टीवी पत्रकार असली बिल्गर कुतलुदाग ने कहा, “ हम सभी पिछले तीन दिनों से यहां काम कर रहे हैं।

आठ सितंबर को शिखर सम्मेलन-पूर्व ब्रीफिंग से लेकर नौ सितंबर को मुख्य शिखर सम्मेलन और आज कार्यक्रम के समापन तक। मुझे कार्यस्थल के बारे में सबसे अच्छी बात यह लगी कि इसमें खंड विभाजित करने के लिए दीवारें नहीं है। एक कोने में बैठा शख्स दूसरे कोने में बैठे व्यक्ति को देख सकता है।” उन्होंने कहा कि यह बहुत थका देने वाला रहा लेकिन भारत का एक अलग अनुभव है। एक आतिथ्य कर्मचारी ने नाम न छापने की शर्त पर कहा, “ एक मेज पर ब्राजील के एक पत्रकार बैठे हैं , जबकि दूसरी मेज पर जर्मनी के एक पत्रकार बैठे हैं। वे सभी एक ही काम कर रहे हैं, भले ही वे अलग-अलग संस्कृति और देशों से हों। पिछले तीन दिनों से यह एक बड़े वैश्विक परिवार जैसा था। सचमुच वसुधैव कुटुंबकम्।

Post Views: 1
राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: मोदी ने ब्राजील के राष्ट्रपति लूला को जी20 की अध्यक्षता का ‘गैवल’ सौंपा, समर्थन का वादा किया
Next Post: राजधानी दिल्ली में वर्षा से तापमान में गिरावट

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • राजस्थान से अंतरराज्यीय ड्रग सप्लायर गिरफ्तार
  • दिल्ली में फायरिंग के आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
  • द्वारका एक्सप्रेस-वे पर बाइक को टक्कर मारने वाला कार चालक गिरफ्तार
  • डालमियानगर खेल मैदान को लेकर प्रशासन की पहल
  • ऑटो किराए को लेकर सड़क पर भिड़ीं दो महिलाएं

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया