Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंराष्ट्रीय
rajnath 1

LoC पर भारत के रक्षा मंत्री, 90 परियोजनाओं का किया उद्घाटन

Posted on September 12, 2023September 12, 2023 By Sanchar Times News

रक्षा मंत्री ने सांबा जिले के रामगढ़ के कौलपुर में देवक नदी पर बने पुल का उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने सड़क संगठन (बीआरओ) द्वारा ₹2941 करोड़ की लागत से निर्मित 90 बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को देश को समर्पित किया। राजनाथ सिंह ने इस दौरान कहा कि पिछले लगभग नौ सौ दिनों में बीआरओ ने क़रीब तीन सौ इंफ़्रा प्रोजेक्ट्स देश को समर्पित किए हैं। इसके लिए बीआरओ की जितनी भी प्रशंसा की जाये कम है। रक्षा मंत्री ने कहा कि मुझे बताया गया कि आज 90 प्रोजेक्ट का उद्घाटन होना होना है, जिसमें अनेक रोड, ब्रिज, रवने, हेलीपैड और टनल शामिल हैं। एक समय था, जब बीआरओ के द्वारा किसी प्रोजेक्ट की शुरुआत की जाती थी, तो सबसे पहले तो उस प्रोजेक्ट को शुरू होने में ही काफी लंबा समय लग जाता था, और यदि सौभाग्य से प्रोजेक्ट शुरू हो भी गया, तो उसमें ऐसी कागजी अड़चने आती थीं, कि उन्हें खत्म होने में बहुत लंबा समय लग जाता था।

एएनआई ने बताया कि बीआरओ ने इन महत्वपूर्ण रणनीतिक परियोजनाओं का निर्माण रिकॉर्ड समय सीमा में पूरा किया और इनमें से कई परियोजनाओं का निर्माण अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग करके एक ही कार्य सत्र में किया गया है। इन परियोजनाओं में से 11 जम्मू-कश्मीर में, 26 लद्दाख में, 36 अरुणाचल प्रदेश में, 5 मिजोरम में, 3 हिमाचल प्रदेश में, 2-2 सिक्किम, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में और 1-1 नागालैंड, राजस्थान और अंडमान व नोकोबार द्वीप समूह में बनाई गई हैं। 2021 में, ₹2229 करोड़ की लागत से 102 बीआरओ बुनियादी ढांचा परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित की गईं। ये हवाई क्षेत्र न केवल उत्तरी सीमाओं पर भारतीय वायुसेना की रक्षात्मक और आक्रामक वास्तुकला में सुधार करेंगे बल्कि क्षेत्र में वाणिज्यिक उड़ान संचालन की सुविधा भी प्रदान करेंगे।

रक्षा मंत्री ने कहा कि अब तो मुझे आए दिन यह सुनने को मिल जाता है, कि बीआरो ने फलां जगह पर प्रोजेक्ट की शुरुआत की है, तो वही फलां जगह पर प्रोजेक्ट खत्म भी कर दिया है। प्रोजेक्ट का इतनी तेजी से समाप्त होना, आप सभी कर्मयोगियों की मेहनत, लगन और हमारी सरकार की राजनीतिक प्रतिबद्धता का परिणाम है। आज जिस क्षमता से आप लोग काम कर रहे हैं, और जितनी तेजी से प्रोजेक्ट पूरा कर रहे हैं, उसके लिए आप सभी निश्चित रूप से बधाई के पात्र हैं। इन प्रोजेक्ट के जल्दी खत्म हो जाने के कारण मुझे भी आप लोगों से जल्दी-जल्दी मिलने का अवसर मिलता रहता है। आप सभी देश के सीमावर्ती इलाकों में ढांचागत विकास का कार्य करते हैं। एक से बढ़कर एक दुर्गम इलाके, जहां पर पांव रखना भी लगभग मुश्किल होता है, वहां भी आपने सड़कें, सुरंगें और पुल का जाल बिछा दिया है। राजनाथ सिंह ने कहा कि आपकी असली सफलता तो यह है, कि इतने दुष्कर, और मुश्किल से दिखने वाले कामों को भी आपने अपनी मेहनत से बड़ा आसान बना दिया है। अब देश के लोग बॉर्डर इलाके में बुनियादी ढांचे का विकास को कोई बड़ी उपलब्धि नहीं, बल्कि उसे नॉर्मल मानने लगे हैं। किसी महत्वाकांक्षी परियोजना को शुरू करना, और उन्हें समय पर पूर्ण करना न्यू इंडिया का न्यू नॉर्मल बन चुका है।

Post Views: 2
राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: जी 20 की तर्ज पर राजधानी को संवारेगी सरकार : सौरभ भारद्वाज
Next Post: रामजन्म भूमि की सुरक्षा के लिए विशेष सुरक्षा बल की पहली टीम अयोध्या पहुंची

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • खाने के बाद गैस और पेट फूलने की समस्या
  • दवा ₹2,700 की, MRP ₹27,000 पर सवाल
  • बारिश के बाद घूमने का मौसम शुरू
  • INDIA गठबंधन की अहम बैठक आज
  • राजस्थान से अंतरराज्यीय ड्रग सप्लायर गिरफ्तार

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया