Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंराष्ट्रीय
modi

पीएम मोदी का राजस्थान और मप्र दौरा आज

Posted on October 2, 2023 By Chhavi Singh
  • कई परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन व शिलान्यास

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को राजस्थान और मध्य प्रदेश का दौरा करेंगे। इस दौरान, वह दोनों राज्यों में कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा कि मोदी राजस्थान में लगभग 7,000 करोड़ रुपये और मध्य प्रदेश में लगभग 19,260 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे। राजस्थान के चित्ताैड़गढ़ की अपनी यात्रा के दौरान वह मेहसाणा-ब¨ठडा-गुरदासपुर गैस पाइपलाइन का उद्घाटन करेंगे, जिसे 4,500 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। प्रधानमंत्री आबू रोड में ¨हदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) के एलपीजी संयंत्र का भी उद्घाटन करेंगे। यह संयंत्र प्रति वर्ष 86 लाख सिलेंडर वितरित करेगा। इससे कार्बन उत्सर्जन में प्रति वर्ष लगभग 0.5 मिलियन टन कटौती करने में मदद मिलेगी। अन्य परियोजनाओं में, मोदी दराह-झालावाड़-तीनधार खंड पर एनएच-12 (नया एनएच-52) पर चार लेन की सड़क का उद्घाटन करेंगे, जिसे 1,480 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनाया गया है। बयान में कहा गया है कि इससे कोटा और झालावाड़ जिलों में परिवहन को आसान बनाने में मदद मिलेगी।
सवाई माधोपुर में रेलवे ओवरब्रिज को दो लेन से चार तक बनाने और चौड़ा करने की आधारशिला भी रखी जाएगी। मोदी कई रेलवे परियोजनाओं, पर्यटन सुविधाओं और भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, कोटा के एक स्थायी परिसर का उद्घाटन करेंगे। मध्य प्रदेश के ग्वालियर की अपनी यात्रा के दौरान, वह दिल्ली-वडोदरा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे, जिसे लगभग 11,895 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया गया है। बयान में कहा गया है कि वह 1,880 करोड़ रुपये से अधिक की पांच अलग-अलग सड़क परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे। इसमें कहा गया है कि हर परिवार के लिए पक्का मकान सुनिश्चित करने के अपने दृष्टिकोण के अनुरूप मोदी प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत बने 2.2 लाख से अधिक घरों के ‘गृह प्रवेश’ समारोह की शुरुआत करेंगे।

राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पूरे देश में चला स्वच्छता अभियान
Next Post: मालदीव में मोहम्मद मुइज ने जीता राष्ट्रपति चुनाव

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • भारत-जापान मैच में वाइड का ड्रामा
  • Trump UN Speech: ईरान पर बड़ा बयान
  • Delhi Voter List 2026: 4 नवंबर को फाइनल लिस्ट
  • करगहर की शालू का नेशनल गतका में चयन
  • IPL 2027: जहीर खान बने CSK के नए हेड कोच

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया