Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंराष्ट्रीय
bhukanp

भूकंप के 2 जोरदार झटकों से सहमा दिल्ली-NCR समेत पूरा उत्तर भारत,

Posted on October 3, 2023 By Chhavi Singh

नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर और आसपास के क्षेत्रों (Delhi NCR Earthquake) सहित उत्तर भारत के कई हिस्सों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए.

दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, जयपुर समेत उत्तर भारत के अलग-अलग इलाकों में भूकंप के कई झटके महसूस किए गए. दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार को 14:25 बजे पहला भूकंप आया, जिसका केंद्र नेपाल में था और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.2 मापी गई है. वहीं, इसके कुछ देर बाद दूसरा झटका भी महसूस किया गया. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआरर समेत उत्तर भारत में भले ही भूकंप के दो झटके महसूस किए गए, मगर नेपाल में 40 मिनट के भीतर 4 बार धरती डोली. दिल्ली एनसीआर में जो झटके महसूस किए गए, इसमें पहले 2:25 बजे भूकंप का पहला झटका महसूस किया गया, जिसकी तीव्रता 4.6 रही. इसके करीब आधे घंटे के भीतर ही दूसरा भूकंप आया, जिसकी तीव्रता 6.2 रही. इस भूकंप का कंद्र सतह से 5 किलोमीटर की गहराई पर था और इस कारण इसके झटके काफी तेज और दूर तक महसूस किए गए. Earthquake News: एक बार नहीं, आज 8 बार डोल चुकी है धरती, दिल्ली-NCR के अलावा कहां-कहां आया भूकंप, क्या थी तीव्रता राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने मंगलवार को कहा कि नेपाल में 25 मिनट के अंतराल पर 4.6 और 6.2 तीव्रता के दो भूकंप आए, जिसके तेज झटके दिल्ली-एनसीआर और उत्तर भारत के कुछ हिस्सों तक पहुंचे. एक अधिकारी ने बताया कि 4.6 तीव्रता का पहला भूकंप दोपहर 2:25 बजे नेपाल में 10 किलोमीटर की गहराई पर आया.

वहीं, कुछ देर बाद दोपहर 2:51 बजे नेपाल में ही 6.2 तीव्रता का तीव्र भूकंप आया. दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के दोनों झटके महसूस किए गए. दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में लोगों ने दूसरे भूकंप के बाद तेज झटके महसूस किए और अपने कार्यालयों और ऊंची इमारतों से बाहर निकल आए भूकंप आने के बाद दिल्ली पुलिस ने उनसे न घबराने की अपील की. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा गया, ‘हमें उम्मीद है कि आप सभी सुरक्षित हैं. कृपया अपनी इमारतों से बाहर सुरक्षित स्थान पर आ जाएं, लेकिन घबराएं नहीं. लिफ्ट का उपयोग न करें. किसी भी आपातकालीन मदद के लिए 112 डायल करें. चंडीगढ़ और जयपुर सहित उत्तर भारत के अन्य हिस्से में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं.

राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: गांधीवाद पर पाखंड करने वालों को बेनकाब करना होगा : कांग्रेस
Next Post: थाईलैंड : 14 साल के लड़के ने मॉल में कर दी अंधाधुंध गोलीबारी, जान बचाकर भागे सैकड़ों लोग

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • सासाराम में आरक्षण पर बोले मंत्री लखेंद्र पासवान, कहा- NDA सरकार में कोई छू भी नहीं सकता
  • दिल्ली में नाबालिगों से रेप और गैंगरेप के दो मामले, पुलिस की कार्रवाई तेज
  • गाजियाबाद की हाईराइज सोसायटी की लिफ्ट में शख्स ने किया पेशाब, CCTV वीडियो वायरल
  • कानपुर देहात की टायर फैक्ट्री में भीषण आग, दो मजदूरों की मौत
  • गाजियाबाद में चेन स्नैचर से पुलिस की मुठभेड़, पैर में लगी गोली; साथी फरार

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया