Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंझारखण्ड
jharkhand rain

झारखंड में भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने से विभिन्न हादसों में कम से कम आठ लोगों की मौत

Posted on October 3, 2023October 3, 2023 By Chhavi Singh

झारखंड में बीते 24 घंटों से भारी बारिश हो रही है। भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने से राज्य में विभिन्न हादसों में कम से कम आठ लोगों की मौत की खबर है। मरने वालों में एक रांची का व्यक्ति भी शामिल है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। बता दें कि शनिवार शाम से राज्य के कई हिस्सों में लगातार भारी बारिश हो रही है। बारिश के चलते कई पुलिया और डायवर्जन भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

उफनते नाले में गिरा युवक
खबर के अनुसार, रांची के लालपुर इलाके में हातमा सरायटांड़ में एक 28 वर्षीय युवक उफनते नाले में गिर गया। व्यक्ति का शव घटनास्थल से करीब ढाई किलोमीटर दूर बरामद किया गया है। मृतक की पहचान देव प्रसाद उर्फ छोटू के रूप में हुई है। शव बरामद होने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। झारखंड के जामताड़ा जिले में एक महिला और उसके डेढ़ साल से सात साल की उम्र के तीन बच्चों पर बिजली गिर गई, जिससे चारों की मौत हो गई।

नारायणपुर थाना प्रभारी दिलीप कुमार ने बताया कि यह घटना चंदाडीह लखनपुर की है। बोकारो जिले में एक मिट्टी के घर की दीवार गिरने से एक बच्चे की उसमें दबने से मौत हो गई। वहीं नौ और बारह साल की दो लड़कियां पलामू जिल के मायापुर गांव में तालाब में डूब गईं। दोनों की मौत हो गई। भारी बारिश के चलते रांची के रातू इलाके में एनएच-39 पर एक डायवर्जन बह गया, जिससे रांची-डाल्टनगंज मार्ग पर यातायात बाधित हुआ।

अभी बारिश जारी रहने के आसार
मौसम विभाग ने लोहरदगा, गुमला और सिमडेगा के कुछ हिस्सों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। रांची मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी अभिषेक आनंद ने बताया कि निम्न दबाव प्रणाली के चलते झारखंड में भारी बारिश हो रही है और कुछ इलाकों में यह चार अक्तूबर तक जारी रह सकती है।

झारखण्ड

Post navigation

Previous Post: पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम के. चंद्रशेखर राव पर जमकर निशाना साधा
Next Post: बिहार : कौन ताकतवर, अब कौन कमजोर

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • सासाराम में आरक्षण पर बोले मंत्री लखेंद्र पासवान, कहा- NDA सरकार में कोई छू भी नहीं सकता
  • दिल्ली में नाबालिगों से रेप और गैंगरेप के दो मामले, पुलिस की कार्रवाई तेज
  • गाजियाबाद की हाईराइज सोसायटी की लिफ्ट में शख्स ने किया पेशाब, CCTV वीडियो वायरल
  • कानपुर देहात की टायर फैक्ट्री में भीषण आग, दो मजदूरों की मौत
  • गाजियाबाद में चेन स्नैचर से पुलिस की मुठभेड़, पैर में लगी गोली; साथी फरार

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया