Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंलाइफस्टाइल
health

विश्व मानसिक स्वास्थ्य की समस्या, 90% भारतीयों ने आधुनिक जीवनशैली को जिम्मेदार बताया

Posted on October 7, 2023October 7, 2023 By Sanchar Times News

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस से पहले, एक नये सर्वेक्षण में दावा किया गया है कि करीब 90 प्रतिशत भारतीय देश में मानसिक स्वास्थ्य की बढ़ती समस्याओं के लिए आधुनिक जीवनशैली को जिम्मेदार मानते हैं। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस 10 अक्टूबर को मनाया जाता है।
अखिल भारतीय स्तर पर यह सव्रेक्षण स्थान आधारित नेटवर्क ‘पब्लिक ऐप’ के माध्यम से किया गया है। इसमें, मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दे पर बातचीत में शामिल होने की लोगों की बढ़ती रुचि का भी उल्लेख किया गया है।
सर्वेक्षण में शामिल किये गए 55 प्रतिशत लोगों ने स्वीकार किया कि वे दोस्तों और परिवार के साथ मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दे पर खुलकर चर्चा करने से सहज महसूस करते हैं। सव्रेक्षण में 4.5 लाख से अधिक लोगों को शामिल किया गया। सव्रेक्षण के अनुसार, मानसिक स्वास्थ्य की बढ़ती समस्याओं के लिए तेज गति वाली जीवनशैली को जिम्मेदार ठहराने वाले लोगों की संख्या कामकाज एवं जीवन के बीच संतुलन और तनाव प्रबंधन को रेखांकित करती है। सव्रेक्षण में कहा गया है, ‘हमने यह भी पाया कि इसमें शामिल किये 55 प्रतिशत लोगों ने कहा कि वे इस पर बातचीत के इच्छुक हैं, जिससे यह पता चलता है कि लोगों की मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा करने की प्रवृत्ति बढ़ रही है।’ मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के लिए काउंसलिंग कराने या उपचार कराने वाले लोगों की संख्या अब भी कम, 14.66 प्रतिशत है। सव्रेक्षण में कहा गया है, ‘केवल 11 प्रतिशत लोग सरकार की चौबीसों घंटे उपलब्ध मानसिक स्वास्थ्य पुनर्वास हेल्पलाइन ‘किरन’ से अवगत हैं, जिससे पता चलता है कि इसका प्रचार-प्रसार करने की जरूरत है।’ नीतिगत जागरूकता के संदर्भ में करीब 41 प्रतिशत लोगों ने कहा कि वे जानते हैं कि ‘भारत में सभी स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी को अब मानसिक स्वास्थ्य को शामिल करने का अधिकार प्राप्त है।’
साथ ही, सव्रेक्षण में शामिल किये गये लोगों ने बताया कि उन्होंने मानसिक तनाव घटाने के लिए कई गतिविधियों को अपनाया, जिनमें संगीत सुनना (43 प्रतिशत), ध्यान लगाना (19 प्रतिशत), खेलना (17 प्रतिशत), पढ़ना (15 प्रतिशत) और योग करना (छह प्रतिशत) शामिल हैं।

Post Views: 2
लाइफस्टाइल

Post navigation

Previous Post: ‘मुफ्त की रेवड़ियां’ मामला : सुप्रीम कोर्ट ने मप्र, राजस्थान सरकार से मांगा जवाब
Next Post: शाह ने बाढ़ प्रभावित सिक्किम को 44.8 करोड़ की मंजूरी दी

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • एक्सप्रेसवे पर पलटा मछलियों से भरा कैंटर
  • खाने के बाद गैस और पेट फूलने की समस्या
  • दवा ₹2,700 की, MRP ₹27,000 पर सवाल
  • बारिश के बाद घूमने का मौसम शुरू
  • INDIA गठबंधन की अहम बैठक आज

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया