कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने शनिवार को लोकसभा और विधानसभाओं की एक तिहाई सीटों के लिए महिला आरक्षण कानून को तत्काल लागू करने की मांग की और कहा कि महिलाओं के पास अब बर्बाद करने के लिए समय नहीं है।
प्रियंका यहां द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) द्वारा आयोजित महिला अधिकार सम्मेलन को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा, आज सशक्तिकरण की बहुत चर्चा हो रही है क्योंकि हर राजनीतिक दल को यह एहसास होने लगा है कि महिलाएं एक मजबूत सामूहिक शक्ति बन सकती हैं जो हमारे देश के भविष्य को आकार देती है। उन्होंने कहा, लेकिन वे अभी भी हमारी ओर लालच की नजर से देखते हैं, वोट के लालच में..। प्रियंका ने कहा, मेरी बहनों, आपकी ओर से मैं मांग करती हूं कि महिला आरक्षण कानून को तत्काल लागू किया जाए। हम, भारत की महिलाओं के पास बर्बाद करने के लिए और समय नहीं है।






















