Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंराष्ट्रीय
dy chandrachurna

डीवाई चंद्रचूड़ का बयान, कहा समलैंगिक विवाह पर फैसला अंतरात्मा की आवाज

Posted on October 24, 2023 By Chhavi Singh

समलैंगिक विवाह पर फैसला देने के बाद पहली बार आया चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया डीवाई चंद्रचूड़ का बयान, कहा
सुप्रीम कोर्ट में समलैंगिक विवाह पर अपना फैसला सुना दिया गया है जिसमें एक राय नहीं बनी थी। इस फैसले के आने के कुछ दिनों के बाद भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने सोमवार को इस मामले पर एक बड़ा बयान दिया है। समलैंगिक विवाह पर दिए गए फैसले को लेकर उन्होंने कहा कि वह अपनी अल्पमत राय पर कायम है।

बार और बेंच की रिपोर्ट की माने तो चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया चंद्रचूड़ ने जॉर्ज टाउन यूनिवर्सिटी लॉ सेंटर वॉशिंगटन डीसी और सोसाइटी फॉर डेमोक्रेटिक राइट्स नई दिल्ली की ओर से आयोजित एक कानूनी चर्चा के दौरान अपनी राय पेश की है। इस दौरान उन्होंने कहा है कि आमतौर पर संवैधानिक महत्व के मुद्दों पर जो फैसले दिए जाते हैं वह अंतरात्मा की आवाज होते हैं। इसी तरह समलैंगिक विवाह मामलों में अल्पमत फैसले पर वह कायम है।

उन्होंने बताया कि कई बार अंतरात्मा की आवाज और संविधान का वोट होता है। उन्होंने दृढ़ता के साथ कहा कि मैंने जो भी कुछ कहा मैं उसे पर कायम हूं। यही नहीं उन्होंने अपने फैसले की व्याख्या भी की। उन्होंने कहा कि समलैंगिक जोड़ों को गोद लेने की अनुमति न देना दुर्भाग्यपूर्ण और भेदभाव पूर्ण है।

उन्होंने कहा कि कैसे सहमति से समलैंगिक यौन संबंध को अपराध की श्रेणी से बाहर करने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने वर्ष 2018 में फैसला लिया था। इस के बाद ही समलैंगिक विवाह को मान्यता देने के लिए कई याचिकाएं दायर होने लगी थी। इस फैसले को सुनने वाली पांच सदस्यों संविधान पीठ के सभी न्यायाधीशों ने सहमति जताई कि विवाह समानता लाने के लिए कानून में संशोधन करने का काम संसद का होता है।

राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: झारखंड : पुल से गिरी कार, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत
Next Post: आज पीएम मोदी द्वारका, केजरीवाल लाल किला मैदान में आयोजित लवकुश रामलीला में करेंगे रावण दहन

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • IPL 2027: जहीर खान बने CSK के नए हेड कोच
  • हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 300 करोड़ के बाद भी जारी है कमाई, दुनियाभर में 350 करोड़ पार
  • Asian Games 2026: भारत ने श्रीलंका को 147 रन से हराकर जीता गोल्ड, मंधाना-ऋचा ने मचाया धमाल
  • सासाराम में आरक्षण पर बोले मंत्री लखेंद्र पासवान, कहा- NDA सरकार में कोई छू भी नहीं सकता
  • दिल्ली में नाबालिगों से रेप और गैंगरेप के दो मामले, पुलिस की कार्रवाई तेज

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया