Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंझारखण्ड
ma durga 1

झारखंड : मां की प्रतिमा को कंधे पर दी गई विदाई, मूर्ति उठान की लगी होड़,

Posted on October 25, 2023 By Chhavi Singh

शारदीय नवरात्र में दस दिनों तक मां दुर्गा की अलग-अलग स्वरूप की आराधना के बाद दशमी तिथि (दशहरा) के दिन मां की विदाईकी परंपरा है. इस दौरान दुर्गा पूजा पंडालों में स्थापित माता दुर्गा की पूजा कर स्थापित मूर्ति का विसर्जन किया जाता है. आमतौर पर विसर्जन के लिए सुसज्जित वाहन का प्रयोग किया जाता है. लेकिन कोडरमा के गुमो में स्थापित होने वालीमां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन का तरीका ही अनोखा है.

गुमो में करीब 600 वर्ष पूर्व राजा परिवार के द्वारा दुर्गा पूजा की शुरुआत की गई थी. कई दशकों तक राजा परिवार के द्वारा दुर्गा पूजा का आयोजन किया गया. इसके बाद जब देश में राजतंत्र समाप्त हुआ. तब से स्थानीय लोगों के द्वारा परंपरा का निर्वहन करते हुए लगातार दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है.दशहरा (विजय दशमी) की रात दुर्गा मंडप में स्थापित माता दुर्गा के प्रतिमा के विसर्जन से पहले स्थानीय सुहागिन महिलाओं ने माता की मांग में सिंदूर लगाया. इसके बाद सुहागिन महिलाओं ने एक दूसरे की मांग में सिंदूर लगाकर अखंड सौभाग्यवती होने की कामना की.

700 मीटर दूरी से ही लोग लगाते है जयकारे
इसके बाद माता दुर्गा की प्रतिमा को डोली के रूप में अपने कंधे पर लेकर विसर्जितकरने के लिए समिति के पदाधिकारी एवं स्थानीय लोगों के द्वारा ले जाया गया. इससे पहले प्रतिमा को लोगों ने अपने कंधे पर लेकर पांच बार दुर्गा मंडप का परिक्रमण किया. इस दौरान लोग माता की डोली को अपने कंधे पर लेना काफी सौभाग्यशाली मानते हैं. इसके बाद दुर्गा मंडप से करीब 700 मीटर की दूरी पर स्थित राजा जमाने की तालाब पर लोग माता दुर्गा की जयकारे लगाते हुए प्रतिमा लेकर पहुंचे. यहां लोगों ने सामूहिक रूप से आरती किया. इसके बाद माली ने दूध, दही और दूध घास से माता दुर्गा की प्रतिमा का चूमावन किया. इसके बाद विधि विधान से माता दुर्गा की प्रतिमा का लोगों ने नाम आंखों से विदाई देते हुए विसर्जन किया.

झारखण्ड

Post navigation

Previous Post: समाजवादी पार्टी के बाद JDU ने भी Madhya Pradesh में उतारे उम्मीदवार
Next Post: झारखंड में एक और अंतरराष्ट्रीय मैच, इस स्टेडियम में होगा पेरिस ओलंपिक क्वालीफायर मैच

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 300 करोड़ के बाद भी जारी है कमाई, दुनियाभर में 350 करोड़ पार
  • Asian Games 2026: भारत ने श्रीलंका को 147 रन से हराकर जीता गोल्ड, मंधाना-ऋचा ने मचाया धमाल
  • सासाराम में आरक्षण पर बोले मंत्री लखेंद्र पासवान, कहा- NDA सरकार में कोई छू भी नहीं सकता
  • दिल्ली में नाबालिगों से रेप और गैंगरेप के दो मामले, पुलिस की कार्रवाई तेज
  • गाजियाबाद की हाईराइज सोसायटी की लिफ्ट में शख्स ने किया पेशाब, CCTV वीडियो वायरल

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया