Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंखेल
cricket 1

वार्नर, मैक्सवेल के शतकों से कंगारू जीते

Posted on October 26, 2023 By Chhavi Singh

पांच बार की चैंपियन टीम आस्ट्रेलिया धीरे-धीरे विश्व कप में बेहतर स्थिति में पहुंच रही है। ग्लेन मैक्सवेल के रिकॉर्डतोड़ शतक (44 गेंद में 106 रन) और डेविड वार्नर (93 गेंद में 104 रन) की शानदार पारियों के बाद गेंदबाजों के दबदबे वाले प्रदर्शन से यहां नीदरलैंड को 309 रन से हराकर अपने नेट रन रेट में बड़ा सुधार किया। टीम तालिका में पहले की तरह चौथे स्थान पर है पर उनकानेट रन रेटनेगेटिव से पॉजिटिव में आ गया है। ऑस्ट्रेलिया की पांच मैचों में यह लगातार तीसरी जीत है।
ऑस्ट्रेलिया ने आठ विकेट पर 399 रन बनाने के बाद नीदरलैंड की पारी को 21 ओवर में 90 रन पर समेट दिया। यह वि कप में रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जबकि एकदिवसीय में दूसरी सबसे बड़ी जीत है। सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड भारत के नाम है जिसने इस साल श्रीलंका को 317 रन से हराया था। नीदरलैंड का कोई भी बल्लेबाज ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों का सामना नहीं कर सका। उसके लिए सलामी बल्लेबाज विक्रमजीत सिंह ने सबसे ज्यादा 25 रन बनाये। एडम जम्पा ने ऑस्ट्रेलिया के लिए लगातार तीसरे मैच में चार विकेट झटके।
इससे पहले मैक्सवेल ने महज 40 गेंद में शतक पूरा कर वि कप के सबसे तेज शतक का नया रिकॉर्ड बनाया। उनसे पहले यह रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के एडेन मार्कराम के नाम था। उन्होंने मौजूदा वि कप के दौरान इसी मैदान में श्रीलंका के खिलाफ 49 गेंद में शतक पूरा किया था। मैक्सवेल का यह शतक एकदिवसीय मैचों में चौथा सबसे तेज शतक है। यह रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स (31 गेंद) के नाम है। उन्होंने अपनी पारी में नौ चौके और आठ छक्के लगाने के अलावा पैट क¨मस (नाबाद 12) के साथ सातवें विकेट के लिए 44 गेंद में 103 रन की साझेदारी की जिसमें टीम के कप्तान का योगदान सिर्फ आठ रन का था। अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के दौरान उन्होंने रिवर्स स्वीप पर छक्के जड़कर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। ऑस्ट्रेलिया ने आखिरी 10 ओवरों में 131 रन बटोरे।
इससे पहले सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने 93 गेंद में 104 रन की पारी खेल कर बड़े स्कोर की नींव रखी। उन्होंने 11 चौके और तीन छक्के लगाये। पिछले मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 163 रन बनाने वाले वार्नर का एकदिवसीय में यह 22वां और वि कप का छठा शतक है। वार्नर ने दूसरे विकेट के लिए स्टीव स्मिथ के साथ 118 गेंद में 132 रन जबकि तीसरे विकेट के लिए मार्नस लाबुशेन के साथ 76 गेंद में 84 रन की साझेदारी की।

खेल

Post navigation

Previous Post: अमिताभ बच्चन के साथ काम करने को लेकर बेहद खुश हैं रजनीकांत
Next Post: श्रीलंका के खिलाफ इंग्लैंड को करना होगा सुधार

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • सासाराम में आरक्षण पर बोले मंत्री लखेंद्र पासवान, कहा- NDA सरकार में कोई छू भी नहीं सकता
  • दिल्ली में नाबालिगों से रेप और गैंगरेप के दो मामले, पुलिस की कार्रवाई तेज
  • गाजियाबाद की हाईराइज सोसायटी की लिफ्ट में शख्स ने किया पेशाब, CCTV वीडियो वायरल
  • कानपुर देहात की टायर फैक्ट्री में भीषण आग, दो मजदूरों की मौत
  • गाजियाबाद में चेन स्नैचर से पुलिस की मुठभेड़, पैर में लगी गोली; साथी फरार

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया