Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंलाइफस्टाइल
bp 1

बाइपोलर डिसऑर्डर साधारण रक्त जांच से अधिक सटीकता से पता लगाया जा सकता है

Posted on October 31, 2023 By Chhavi Singh

नई दिल्ली। अनुसंधानकर्ताओं ने एक साधारण रक्त जांच विकसित की है, जिसके नतीजों को ऑनलाइन मनोवैज्ञानिक आकलन के साथ मिलाकर कहीं अधिक सटीकता से ‘बाइपोलर डिसऑर्डर’का पता लगाया जा सकता है। ब्रिटेन स्थित कैम्ब्रिज विविद्यालय की टीम ने पाया कि सिर्फ रक्त जांच से 30 प्रतिशत तक ‘बाइपोलर डिसऑर्डर’ से पीड़ित मरीजों का पता लगाया जा सकता है और लेकिन इसे डिजिटल मानसिक स्वास्थ्य आकलन से मिला दिया जाए, तो यह और अधिक प्रभावी था। ‘बायोमार्कर जांच’ को शामिल करने से चिकित्सकों गंभीर अवसाद और ‘बाइपोलर डिसऑर्डर’ के बीच भेद करने में मदद मिल सकती है, क्योंकि सामान्यत: दोनों के लक्षण एक दूसरे से मिलते हैं, लेकिन इनके अलग-अलग इलाज की जरूरत होती है।
जर्नल ‘जेएएमए साइकेट्री’ में प्रकाशित अध्ययन के मुताबिक, यह मौजूदा मनोचिकित्सक जांच में प्रभावी पूरक हो सकता है और अनुसंधानकर्ताओं की मानसिक स्वास्थ्य स्थिति की जैविक उत्पति को समझने में मदद कर सकता है। ‘बाइपोलर डिसऑर्डर’से मोटे तौर पर करीब एक प्रतिशत आबादी प्रभावित है। इसका अभिप्राय है कि दुनिया में आठ करोड़ लोग इस मानसिक बीमारी से ग्रस्त हैं, लेकिन 40 प्रतिशत मरीजों का इलाज गलती से अवसाद स्थिति मानकर किया जाता है। कैम्ब्रिज विविद्यालय के रसायन अभियांत्रिकी और जैव प्रौद्योगिकी विभाग में कार्यरत और अनुसंधान पत्र के प्रथम लेखक जैकब तोमासिक ने बताया, ‘बाइपोलर डिसऑर्डर से ग्रस्त लोग एक पल में दुखी और दूसरे पल में ही खुश या मैनिया का अनुभव करते हैं।’ तोमासिक ने कहा, ‘लेकिन अक्सर मरीज तनावग्रस्त महसूस होने पर डॉक्टरों से संपर्क करते हैं और इसलिए ‘बाइपोलर डिसऑर्डर’ का अकसर गलत इलाज वृहद अवसाद स्थिति के तौर पर किया जाता है।’ ‘बाइपोलर डिसऑर्डर’ का सटीक पता लगाने का सही तरीका पूर्ण मनोस्थिति आकलन है, लेकिन मरीजों को अकसर इस आकलन के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है और मनोचिकित्सक भी इसमें समय लेते हैं।
तोमासिक ने कहा, ‘मनोस्थिति आकलन बहुत ही प्रभावी है, लेकिन रक्त जांच से ‘बाइपोलर डिसऑर्डर’ का पता लगाने की क्षमता से यह सुनिश्चित हो सकता है कि मरीज को पहली बार में ही सही इलाज मिले और इससे चिकित्सा पेशेवरों पर से भी कुछ दबाव कम होगा।’ अनुसंधानकर्ताओं ने उन रोगियों में ‘बाइपोलर डिसऑर्डर’ की पहचान करने के लिए 2018 और 2020 के बीच ब्रिटेन में किए गए में डेल्टा अध्ययन के नमूनों और डाटा का उपयोग किया। अध्ययन के दौरान उन मरीजों को शामिल किया गया, जिन्होंने गत पांच वर्षों से अवसाद से मुक्त होने के लिए इलाज कराया था और उनमें अध्ययन के समय भी अवसाद के लक्षण थे। अध्ययन में 3000 प्रतिभागियों को शामिल किया गया और 600 से अधिक सवालों के माध्यम से उनके मानसिक स्वास्थ्य का ऑनलाइन माध्यम से आकलन किया गया। इन प्रतिभागियों में से एक हजार लोगों के रक्त नमूनों को जांच के लिए भेजा गया और अनुसंधानकर्ताओं ने स्पेक्ट्रोमेट्री का इस्तेमाल कर 600 अलग-अलग उपापचय का आकलन किया।

लाइफस्टाइल

Post navigation

Previous Post: बिहार : सम्राट चौधरी ने नीतीश और लालू पर बोला बड़ा हमला…
Next Post: सिंघम अगेन से रणवीर सिंह

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • Asian Games में आज भारत का मुकाबला
  • EPS Pension का नया गणित
  • भारत-जापान मैच में वाइड का ड्रामा
  • Trump UN Speech: ईरान पर बड़ा बयान
  • Delhi Voter List 2026: 4 नवंबर को फाइनल लिस्ट

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया