Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंबिहार
WhatsApp Image 2025 08 01 at 19.41.11

चलती ट्रेन में यात्रियों को चोट पहुँचाने वाले दो युवक गिरफ्तार, वायरल वीडियो के आधार पर RPF की कार्रवाई

Posted on August 1, 2025August 1, 2025 By Chhavi Singh

रोहतास ब्यूरो संचार टाइम्स

पूर्व मध्य रेल के डीडीयू मंडल अंतर्गत एक खतरनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने त्वरित और सख्त कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। वीडियो में कुछ युवक चलती ट्रेन के गेट पर खड़े यात्रियों को लकड़ी से मारते हुए देखे गए थे, जिससे यात्रियों की जान को गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता था।

वीडियो की जांच और पहचान: यह वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हुआ था, जिसकी जानकारी मिलते ही सासाराम RPF निरीक्षक संजीव कुमार ने जांच के निर्देश दिए। सूक्ष्म निरीक्षण और छानबीन के बाद यह स्पष्ट हुआ कि वीडियो गाड़ी संख्या 53211 UP (आरा-सासाराम पैसेंजर ट्रेन) के पिरो और गड़हनी स्टेशन के बीच नगरी हॉल्ट पर क्रॉसिंग के समय बनाया गया था।

Screenshot 2025 08 01 201741

वीडियो में दिख रहे लड़कों की पहचान रेल लाइन के पूरब स्थित दुबे डिहरा और पश्चिम के किनो डिहरी एवं मिल्की टोला गांवों में की गई। वीडियो, फोटोग्राफी और इंस्टाग्राम आई.डी. के आधार पर स्थानीय स्तर पर पतारसी की गई और पता चला कि इस वीडियो में भोजपुर जिले के कुछ युवक शामिल थे।

गिरफ्तारी और कानूनी कार्रवाई: पुख्ता जानकारी और वीडियो के सत्यापन के बाद दो नामजद आरोपियों —

मनीष कुमार (उम्र 19 वर्ष),

विकाश कुमार (उम्र 19 वर्ष),

गांव मिल्की टोला, थाना चरपोखरी, जिला भोजपुर — को गिरफ्तार किया गया। इनके परिजनों को गिरफ्तारी की सूचना दे दी गई है।

इस घटना को लेकर रेल अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत RPF पोस्ट सासाराम में मुकदमा दर्ज किया गया है। शेष आरोपियों की तलाश जारी है। मामले की जांच का जिम्मा अवर निरीक्षक एन.के. आज़ाद को सौंपा गया है और गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

RPF का संदेश: रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस प्रकार की हरकतें न केवल गैरकानूनी हैं, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा भी हैं। रेलवे ऐसे अपराधों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाए हुए है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

बिहार

Post navigation

Previous Post: दलितों पर पुलिस-प्रशासन व दबंगों की मिलीभगत के खिलाफ रोहतास में भाकपा (माले) व खेत मजदूर सभा का आक्रोश मार्च
Next Post: प्रगति मैदान (भारत मंडपम) में पुलिस एक्सपो 2025 का भव्य समापन : भारत में पहली बार पीएस ओवरसीज ने नकली दस्तावेज सत्यापन के क्षेत्र में नई तकनीक लाकर सभी को आकर्षित किया

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • भारत-जापान मैच में वाइड का ड्रामा
  • Trump UN Speech: ईरान पर बड़ा बयान
  • Delhi Voter List 2026: 4 नवंबर को फाइनल लिस्ट
  • करगहर की शालू का नेशनल गतका में चयन
  • IPL 2027: जहीर खान बने CSK के नए हेड कोच

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया