Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंखेल
india

वर्ल्ड कप : भारत का विजय अभियान जारी, श्रीलंका को रौंदा

Posted on November 3, 2023 By Chhavi Singh

मुंबई। भारत के बल्लेबाजों ने वानखेड़े स्टेडियम की पिच पर ढेरों रन बटोरे तो गेंदबाजों ने भी कहर बरपाया जिससे मेजबान टीम ने बृहस्पतिवार को आईसीसी वि कप मुकाबले में श्रीलंका को 302 रन से रौंदकर लगातार सातवीं जीत के साथ सेमीफाइनल में जगह पक्की की। यह रनों के लिहाज से वि कप की दूसरी सबसे बड़ी और भारत की वि कप इतिहास की सबसे बड़ी जीत है। श्रीलंका का यह स्कोर उसका संयुक्त रूप से तीसरा न्यूनतम और वि कप का चौथा न्यूनतम स्कोर है।
भारत के 358 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की टीम मोहम्मद शमी (18 रन पर पांच विकेट) के कॅरियर के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन और मोहम्मद सिराज (16 रन पर तीन विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने 19.4 ओवर में 55 रन पर ढेर हो गई। जसप्रीत बुमराह और र¨वद्र जडेजा ने एक-एक विकेट चटकाया। श्रीलंका की ओर कासुन रजिता (14), महीश तीक्षणा (नाबाद 12) और एंजेलो मैथ्यूज (12) ही दोहरे अंक में पहुंच पाए। तीक्षणा और रजिता ने नौवें विकेट के लिए 20 रन जोड़े जो पारी की सबसे बड़ी साझेदारी रही। श्रीलंका के पांच बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल पाए। श्रीलंका को 17 सितम्बर 2023 को एशिया कप के फाइनल में 50 रन पर ढेर करने के 45 दिन बाद भारत इस साल तीसरी बार इस टीम को 100 रन के आंकड़े को भी नहीं छूने दिया। भारत ने इसी साल जनवरी में तिरूवनंतपुरम में भी श्रीलंका को 73 रन पर आउट किया था।
इस जीत से भारत सात मैच में सात जीत से 14 अंक के साथ शीर्ष पर पहुंच गया। श्रीलंका के सात मैच से सिर्फ चार अंक हैं और वह सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो गया है। भारत ने इससे पहले शुभमन गिल (92 रन, 92 गेंद, 11 चौके, दो छक्के), विराट कोहली (88 रन, 94 गेंद, 11 चौके) और श्रेयस अय्यर (82 रन, 56 गेंद, छह छक्के, तीन चौके) के अर्धशतक से आठ विकेट पर 357 रन बनाए। गिल और कोहली ने दूसरे विकेट के लिए 189 रन की साझेदारी भी की। श्रीलंका की ओर से दिलशान मदुशंका सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने 80 रन देकर कॅरियर में पहली बार पांच विकेट चटकाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरे श्रीलंका की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम ने तीन रन तक ही चार विकेट गंवा दिए। बुमराह ने मैच की पहली ही गेंद पर पाथुम निसांका (00) को पगबाधा किया जबकि सिराज ने अगले ओवर की पहली गेंद पर दूसरे सलामी बल्लेबाज दिमुथ करुणारत्ने (00) को पगबाधा करने के बाद पांचवीं गेंद पर सदीरा समरविक्रम (00) को स्लिप में अय्यर के हाथों कैच कराया। कप्तान कुसाल मेंडिस (01) ने टीम की ओर से बल्ले से पहला रन बनाया लेकिन सिराज ने अगले ओवर में उन्हें भी बोल्ड कर दिया।
शमी ने पारी के 10वें ओवर में लगातार गेंदों पर चरिथ असलंका (01) और दुशान हेमंता (00) को आउट करके श्रीलंका का स्कोर छह विकेट पर 14 रन किया। असलंका ने बैकर्वड प्वाइंट पर जडेजा को कैच थमाया जबकि हेमंता विकेटकीपर लोकेश राहुल को कैच देकर पैवेलियन लौटे। शमी ने दुष्मंता चमीरा को भी राहुल के हाथों कैच हराया। वह खाता भी नहीं खोल पाए। शमी ने अपने अगले ओवर में एंजेलो मैथ्यूज (12) को बोल्ड करके श्रीलंका को आठवां झटका दिया।
तीक्षणा और रजिता ने श्रीलंका को वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट, वि कप और उसके स्वयं के न्यूनतम स्कोर पर आउट होने से बचाया जो क्रमश: 35, 36 और 43 रन है। शमी ने रजिता को स्लिप में गिल के हाथों कैच कराके इस साझेदारी को तोड़ा। र¨वद्र जडेजा ने मदुशंका (05) को अय्यर के हाथों कैच कराके भारत की जीत सुनिश्चित की।
इससे पहले टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरे भारत ने मैच की दूसरी ही गेंद पर कप्तान रोहित शर्मा (04) का विकेट गंवा दिया। रोहित ने मदुशंका की पहली गेंद पर चौका जड़ा लेकिन अगली गेंद पर बोल्ड हो गए। श्रीलंका के गेंदबाजों को इसके बाद अगली सफलता के लिए 29 ओवर से अधिक का इंतजार करना पड़ा। कोहली ने मदुशंका पर चौके से खाता खोला जबकि गिल ने इस तेज गेंदबाज पर लगातार दो चौके मारे।
कोहली 10 रन के निजी स्कोर पर भाग्यशाली रहे जब छठे ओवर में दुष्मंता चमीरा (71 रन पर एक विकेट) ने अपनी ही गेंद पर उनका कैच टपका दिया। भारत ने पहले पावर प्ले के 10 ओवर में एक विकेट पर 60 रन बनाए। कोहली ने दुशान हेमंता की गेंद पर दो रन के साथ 50 गेंद में अर्धशतक पूरा किया जबकि गिल ने भी इस लेग स्पिनर पर चौके के साथ 55 गेंद में 50 रन के आंकड़े को पार किया।

खेल

Post navigation

Previous Post: मध्य प्रदेश : चुनाव के नतीजे आएंगे मुझे नहीं पता कि मैं जेल में रहूंगा या बाहर रहूंगा : केजरीवाल
Next Post: संतुलित आहार व 14 दिन की सैर करेगी शुगर कंट्रोल

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • भारत-जापान मैच में वाइड का ड्रामा
  • Trump UN Speech: ईरान पर बड़ा बयान
  • Delhi Voter List 2026: 4 नवंबर को फाइनल लिस्ट
  • करगहर की शालू का नेशनल गतका में चयन
  • IPL 2027: जहीर खान बने CSK के नए हेड कोच

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया