Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंझारखण्ड
palamu

पलामू : जलयात्रा के दौरान श्रद्धालुओं पर होगी हेलिकॉप्टर से फूलों की बारिश

Posted on November 7, 2023 By Sanchar Times News

राष्ट्रीय परशुराम सेना युवा वाहिनी के तत्वावधान में स्थानीय हाउसिंग कॉलोनी परिसर में 21 नवंबर से लक्ष्मी नारायण महायज्ञ सह श्रीमद् भागवत कथा शुरू हो रहा है. इसमें वृंदावन के कथाकार देवकीनंदन ठाकुर शामिल होंगे. स्थानीय गिरवर स्कूल स्थित कोयल नदी के तट पर महिला व पुरुष श्रद्धालुओं का पूजन सह कलश जलभरन देवकीनंदन ठाकुर कराएंगे. साथ ही भारत के पवित्र सप्त नदियों के जल को कलश में भरवाये जायेंगे. यह जानकारी वृंदावन से पहुंचे देवकीनंदन ठाकुर के व्यवस्थापक सह सलाहकार विष्णु शर्मा ने दी. वे मंगलवार को यज्ञ व कथा पंडाल सहित अन्य पंडालों का निरीक्षण करने मेदिनीनगर स्थित हाउसिंग कॉलोनी यज्ञ स्थल पहुंचे थे.

उन्होंने मुख्य कथा पंडाल व अन्य पंडालों के निर्माण से संबंधित दिशा निर्देश दिया. उन्होंने बताया कि आज से मुख्य कथा पंडाल का काम शुरू हो जाएगा. जबकि अन्य पंडालों का 70 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है. यज्ञ मंडप का 90 प्रतिशत कार्य पूरा हो गया है. विष्णु शर्मा ने बताया कि कथाकार देवकीनंदन ठाकुर हेलीकॉप्टर से सुबह 10 बजे कोयल नदी स्थित शिवाजी मैदान में उतरेंगे. श्रद्धालुओं को कलश में जल भरवाने के बाद महाराज जी जल यात्रा के आगे-आगे अश्वमेध रथ पर सवार होकर यज्ञ स्थल तक पहुंचेंगे. हेलीकॉप्टर से श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की जाएगी. यज्ञ को भक्तिभाव के साथ भव्यता प्रदान किया जाएगा. इसके पूर्व संध्या आरती सह भक्ति गीत कार्यक्रम में यज्ञ समिति के मुख्य संरक्षक गुरु पांडेय ने विष्णु शर्मा को राधा नाम का अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया. महायज्ञ समिति के प्रवक्ता आशुतोष पाण्डेय लक्की ने ओ पालनहारे निर्गुण और न्यारे तुम्हरे बिन हमरा कौनो नाहीं…. भक्ति गीत प्रस्तुत किया तो तालियों से उपस्थित श्रद्धालुओं ने स्वागत किया.

Post Views: 3
झारखण्ड

Post navigation

Previous Post: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सरकारी नौकरियों में आरक्षण का दायरा बढ़ा कर 75 प्रतिशत करने का प्रस्ताव दिया
Next Post: झारखंड में होने जा रहा राष्ट्रीय अधिवेशन जेपीजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सहाय व पार्टी के लिए अहम

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • राजस्थान से अंतरराज्यीय ड्रग सप्लायर गिरफ्तार
  • दिल्ली में फायरिंग के आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
  • द्वारका एक्सप्रेस-वे पर बाइक को टक्कर मारने वाला कार चालक गिरफ्तार
  • डालमियानगर खेल मैदान को लेकर प्रशासन की पहल
  • ऑटो किराए को लेकर सड़क पर भिड़ीं दो महिलाएं

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया