Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंअंतर्राष्ट्रीय
isril 1

हमास-इस्रइल में युद्ध विराम

Posted on November 23, 2023 By Sanchar Times News

इस्रइल की कैबिनेट ने फिलिस्तीन के चरमपंथी संगठन हमास के साथ अस्थायी युद्धविराम को बुधवार को मंजूरी दी, जिससे छह सप्ताह से जारी विध्वंसक युद्ध कुछ दिन के लिए रुक जाएगा। इस दौरान गाजा पट्टी में हमास द्वारा बंधक बनाए गए लोगों की रिहाई के बदले इस्रइल की जेलों में बंद फिलिस्तीन के कैदियों को छोड़ा जाएगा।
इस्रइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने कहा कि समझौते में चार दिवसीय युद्ध विराम का आह्वान किया गया है। इस दौरान इस्रइल गाजा में हमले रोक देगा, जबकि हमास बंधक बनाए गए इस्रइल के लगभग 240 लोगों में से कम से कम 50 बंधकों को रिहा कर देगा। सबसे पहले बंधक महिलाओं और बच्चों को रिहा किया जाएगा। प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा, ‘इस्रइल सरकार सभी बंधकों को वापस लाने के लिए प्रतिबद्ध है। आज रात, सरकार ने इस लक्ष्य को प्राप्त करने के पहले चरण की रूपरेखा को मंजूरी दे दी।’ हमास के साथ मध्यस्थता करने वाले कतर की ओर से बुधवार को सुबह जारी एक बयान में कहा गया कि समझौते में ‘इस्रइल की जेलों में बंद कई फिलिस्तीनी महिलाओं और बच्चों की रिहाई भी शामिल है। समझौता लागू करने के बाद के चरणों में रिहा किए जाने वाले लोगों की संख्या में बढ़ोतरी होगी।’ बयान के अनुसार, इस्रइल की ओर से गाजा में अतिरिक्त मानवीय सहायता की अनुमति दी जाएगी। हालांकि, इस्रइल की ओर जारी बयान में इनमें से किसी बात का जिक्र नहीं किया गया है। कतर के विदेश मंत्रालय के बयान में मिस्र, अमेरिका और कतर की मध्यस्थता से ‘मानवीय विराम’ के लिए समझौता तैयार करने वाली बातचीत का जिक्र करते हुए कहा गया है कि युद्ध विराम की शुरुआत का समय अगले दिन घोषित किया जाएगा।

Post Views: 2
अंतर्राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: बिहार : नीतीश कुमार ने वंचित जातियों के लिए कोटा बढ़ाया, सरकारी नौकरियों में मिलेगा 65 फीसदी आरक्षण
Next Post: युद्ध विराम खत्म होते ही फिर शुरू होगा हमला : नेतन्याहू

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • राजस्थान से अंतरराज्यीय ड्रग सप्लायर गिरफ्तार
  • दिल्ली में फायरिंग के आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
  • द्वारका एक्सप्रेस-वे पर बाइक को टक्कर मारने वाला कार चालक गिरफ्तार
  • डालमियानगर खेल मैदान को लेकर प्रशासन की पहल
  • ऑटो किराए को लेकर सड़क पर भिड़ीं दो महिलाएं

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया