Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंझारखण्ड
shah

झारखंड दौरे पर शाह, मेरू कैंप में BSP स्थापना दिवस कार्यक्रम में होंगे शामिल

Posted on December 1, 2023 By Chhavi Singh

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दो दिवसीय झारखंड दौरे पर हैं. वे गुरुवार शाम रांची एयरपोर्ट पहुंचे, जहां भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी, सांसद संजय सेठ, विधायक नवीन जायसवाल समेत कई नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया. अमित शाह एयरपोर्ट से ही हेलीकॉप्टर से हजारीबाग स्थित मेरू कैंप के लिए रवाना हो गये. मेरू के बीएसएफ कैंप में रात्रि विश्राम के बाद वे शुक्रवार को वहां बीएसएफ के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे. अमित शाह बीएसएफ के राइजिंग डे परेड में शिरकत करेंगे. कार्यक्रम के बाद वे बीएसएफ के अधिकारियों के साथ मीटिंग भी करेंगे.
गृहमंत्री के दौरे को लेकर रांची एयरपोर्ट से लेकर हजारीबाग तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. रांची एयरपोर्ट पर डीसी राहुल कुमार सिन्हा, सिटी एसपी राजकुमार मेहता, हटिया डीएसपी राजा कुमार मित्रा, एयरपोर्ट थाना प्रभारी आनंद कुमार सहित अन्य अधिकारी सुरक्षा में मुस्तैद थे. आमित शाह के आगमन के दौरान एयरपोर्ट में विजिटिंग पास को कुछ देर के लिए बंद कर दिया गया था.
1 दिसंबर को हजारीबाग के मेरू स्थित बीएसएफ कैंप में बीएसएफ का 59वां स्थापना दिवस मनाया जाएगा. कैंप के रानी झांसी परेड ग्राउंड में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. सभी 11 सीमाओं के अधिकारियों सहित 1 हजार सैनिक स्थापना दिवस समारोह में भाग लेंगे. कार्यक्रम में सभी फ्रंटियर की टुकड़ियां शामिल होंगी. जिसमें महिला टुकड़ियां भी होंगी. इसके अलावा मोटसाइकिल टीम भी हैरतअंगेज प्रदर्शन करेगी. कार्यक्रम में शामिल होने के बाद गृहमंत्री हजारीबाग से रांची पहुंचेंगे. इसके बाद 2.45 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे.

झारखण्ड

Post navigation

Previous Post: रांची में बीजेपी नेताओं से मिले धोनी, चर्चाओं का बाजार गर्म
Next Post: झारखंड : नोवामुंडी में साइबर अपराधियों ने गुवा सेल के डीजीएम के खाते से उड़ाए एक लाख रुपए

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • Rohini Jail Murder: अंडरट्रायल कैदी प्रमोद की धारदार हथियार से हत्या, तंबाकू के कारोबार को लेकर विवाद की आशंका
  • India-New Zealand FTA: दशहरा से लागू होगा Free Trade Agreement, भारतीय सामान को मिलेगी 100% Duty-Free Entry
  • Sonia Gandhi Voter List Case: नागरिकता से पहले मतदाता सूची में नाम का आरोप, कोर्ट ने रद्द किया मजिस्ट्रेट का आदेश
  • विदेश यात्रा में भी Digi Yatra की टेस्टिंग शुरू, ई-पासपोर्ट से आसान होगी एयरपोर्ट एंट्री; इन 5 एयरपोर्ट पर होगा ट्रायल
  • सीएम योगी की डीएम-एसपी को दो टूक, छोटी घटनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं; मेरठ में NH-58 पर भारी वाहनों की नो-एंट्री

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया