Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंराष्ट्रीय
pawan khera

विवादित टिप्पणी को लेकर कांग्रेस ने बयान देकर कहा कि इन बयानों से कांग्रेस पार्टी सहमत नहीं

Posted on September 7, 2023 By Sanchar Times News

कांग्रेस ने खुद को सनातन धर्म पर लगातार आ रहे विवादितत बयानों के बाद इस मामले से दूर कर लिया है। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन और डीएमके सांसद ए राजा द्वारा सनातन धर्म को लेकर दी गई विवादित टिप्पणी को लेकर कांग्रेस ने बयान देकर कहा कि इन बयानों से कांग्रेस पार्टी सहमत नहीं है।

इस विवादित टिप्पणी के बाद कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने गुरुवार को कहा कि पार्टी इन बयानों पर विश्वास नहीं करती है। उन्होंने कहा कि उदयनिधि स्टालिन के बयान से पार्टी सहमत नहीं है। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी इस तरह की टिप्पणियों का समर्थन नहीं करती है। उन्होंने कहा कि किसी भी धर्म को कम नहीं आंकना चाहिए। संविधान भी इसकी इजाजत नहीं देता है। कांग्रेस पूरी तरह से सर्वधर्म समभाव में विश्वास करती है।

उन्होंने कहा कि भाजपा भारत-इंडिया विवाद के जरिए टकराव पैदा करने की कोशिश कर रही है। चाहे सोना हो या गोल्ड, हिंदी में बोलें या अंग्रेजी में उसकी कीमत नहीं बदलती। भारत के लोगों ने उन लोगों के चेहरे को पहचान लिया है जो इंडिया और भारत के बीच विवाद करना चाहते है।

ये है मामला
सनातन धर्म पर उदयनिधि स्टालिन के बाद अब डीएमके के नेता ए राजा ने बयान दिया है। डीएमके नेता ए राजा ने सनातन धर्म का अपमान किया है। ए राजा ने सनातन धर्म की तुलना एचआईवी से की है। एक बयान में ए राजा ने कहा कि ‘सनातन धर्म सामाजिक बीमारी है। यह कुष्ठ रोग और एचआईवी से भी ज्यादा घातक है।’ गौरतलब है कि इससे पहले दो सितंबर को डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन ने सनातन धर्म को खत्म करने की बात कही थी, जिसके बाद उनके बयान पर काफी बवाल हुआ था। इस बयान की देश भर में आलोचना की गई है। इस बयान के बाद बीजेपी नेता अमिल मालवीय ने भी ट्वीट कर उनके बयानों की निंदा की थी।

शिकायत हुई दर्ज
डीएमके नेता ए राजा द्वारा की गई टिप्पणी के बाद सुप्रीम कोर्ट में वकील चिराग अनेजा ने इस मामले पर शिकायत दर्ज कराई है। दिल्ली पुलिस से शिकायत दर्ज करा दी है। शिकायत में चिराग ने कहा कि ए राजा ने जानबूझकर सनातन धर्म को एचआईवी और कोढ़ से तुलना की है। चिराग अनेजा ने कहा कि ये हेट स्पीच है।

Post Views: 1
राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी व्रत से घर में आती है समृद्धि
Next Post: मैं पंजाबी हूं, और इस नाते मैं हमेशा अपने काम से पंजाब को गौरवान्वित करना चाहता हूं: आयुष्मान

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • INDIA गठबंधन की अहम बैठक आज
  • राजस्थान से अंतरराज्यीय ड्रग सप्लायर गिरफ्तार
  • दिल्ली में फायरिंग के आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
  • द्वारका एक्सप्रेस-वे पर बाइक को टक्कर मारने वाला कार चालक गिरफ्तार
  • डालमियानगर खेल मैदान को लेकर प्रशासन की पहल

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया