Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंलाइफस्टाइल
Sexual Performance

कई बार गलत जानकारी की वजह से सेक्शुअल परफॉर्मेंस एंग्जाइटी और नपुंसकता में फर्क नहीं कर पाते हैं लोग

Posted on February 18, 2024 By Chhavi Singh

आज भी लोग सेक्शुअल रिलेशन के बारे में खुलकर बात करने से कतराते हैं। जिसकी वजह से लोगों को इस बारे में अधिक जानकारी नहीं है, या कह सकते हैं कि लोगों में जानकारी का अभाव है। कई बार गलत जानकारी की वजह से कई बड़ी समस्याएं पैदा हो जाती हैं। वहीं सेक्शुअल परफॉर्मेंस एंग्जाइटी और नपुंसकता में फर्क नहीं कर पाते हैं। वहीं इस बारे में सही जानकारी नहीं होने पर पति-पत्नी के बीच दूरियां पैदा होने लगती हैं। इसलिए सेक्शुअल रिलेशन के बारे में सही जानकारी और पति-पत्नी की आपसी बातचीत बहुत जरूरी होती है।

आपको बता दें कि पुरुषों में सेक्शुअल परफॉर्मेंस एंग्जाइटी एक आम समस्या है। बिजी लाइफस्टाइल और तनाव की वजह से इन मामलों में तेजी आ रही है। सेक्शुअल परफॉर्मेंस एंग्जाइटी इतनी अधिक बढ़ गई है कि पुरुषों के लिए नॉर्मल यौन संबंध बनाना बेहद मुश्किल हो रहा है। ऐसे में अधिकतर पुरुष इसको नपुंसकता समझ बैठते हैं। जिसके कारण पुरुषों का यौन संबंध बुरी तरह से प्रभावित होता है।

इसे भी पढ़ें: Health Tips: सर्दियों में एसिडिटी की समस्या से बिगड़ सकता है सेहत का हाल, इस तरह रखें अपना ख्याल
सेक्शुअल परफॉर्मेंस और नपुंसकता दोनों अलग-अलग समस्याएं हैं। इरेक्शन या ऑर्गेज्म पाने में मुश्किल आना नपुंसकता नहीं होती है। कई बार कोई लंबी बीमारी, तनाव और कमजोरी आदि की वजह से भी सेक्शुअल परफॉर्मेंस में कमी आती है।

सेक्शुअल परफॉर्मेंस में कमी होने पर पुरुषों के मन में डर बैठ जाता है कि अब वह कभी फिजिकल रिलेशन में अच्छा परफॉर्म नहीं कर पाएंगे। वहीं समय के साथ यह डर बढ़ता जाता है और पुरुषों के मन में यह बात बैठ जाती है कि उनको नपुंसकता की समस्या है। जबकि असल में उनके साथ यह समस्या नहीं होती है।

इस समस्या को नपुंसकता समझने वाले पुरुषों को काउंसलिंग की मदद लेनी चाहिए। क्योंकि लंबे समय तक इस स्थिति के बने रहने पर पुरुषों में यौन संबंध बनाने की इच्छा धीरे-धीरे कम हो जाती है।

ऐसे में इस केस में देर हो इससे पहले एक्सपर्ट्स से मिलना चाहिए। बता दें कि अधिकतर केसेज में यह समस्या काउंसलिंग से ठीक हो जाती है। हांलाकि बेहद कम मामलों में ऐसा होता है कि पुरुषों को मेडिकेशन की जरूरत पड़े।

अगर आपके पति को भी ऐसी समस्या है, तो उनको समझाएं और डॉक्टर से अपनी समस्या को शेयर करें। ऐसा करने से आपको इस प्रॉब्लम से जल्द ही निजात मिल जाएगी।

संबंध बनाने के दौरान पुरुष सिर्फ अपनी इच्छाओं का ध्यान रखते हैं। वहीं कई बार पत्नी क्या चाहती हैं, उनको इससे मतलब नहीं होता है। जिसके कारण महिलाएं कई बार अपनी सेक्शुअल लाइफ से खुश नहीं रहती हैं।

बता दें कि महिलाओं का फिजिकल रिलेशन में असंतुष्ट रह जाना एक बड़ी समस्या है। हांलाकि यह बहुत अच्छी बात है कि आप अपनी यौन इच्छाओं को लेकर जागरुक हैं। लेकिन अभी भी महिलाओं को इसकी सही जानकारी नहीं होती है।

इसकी एक बड़ी वजह यह भी है कि लड़कियों को बचपन से यह सिखाया जाता है कि फिजिकल रिलेशन बनाना गलत बात है। जिसके कारण आज भी कई लड़कियां शादी के बाद भी संबंध बनाने में हिचक व घबराहट महसूस करती हैं।

फिजिकल रिलेशन को बेहतर बनाने के लिए सबसे जरूरी है कि पति-पत्नी आपस में इस बारे में बात करें, एक-दूसरे की भावनाओं और इच्छाओं को समझें। फिजिकल रिलेशन के दौरान यदि महिला अपने पति से कुछ चाहती हैं, तो इस बारे में पति से खुलकर बात करनी चाहिए।

वहीं कुछ महिलाओं के मन में यह डर बैठा होता है कि यदि वह अपनी यौन इच्छाओं के बारे में पति से बोलती हैं, तो वह इसे गलत तरीके से न समझें। या फिर पत्नी के कैरेक्टर पर सवाल न उठाएं। यह सोचकर अपनी इच्छाओं को रोकना सही नहीं है।

अगर आप अपने पति से अपनी इच्छाओं को शेयर करती हैं, तो उनको भी खुशी होगी। क्योंकि इसमें दोनों की भागीदारी जरूरी होती है। वहीं जब पति-पत्नी एक-दूसरे की खुशी, इच्छाओं और भावनाओं का ख्याल रखते हैं, तो दोनों को यौन संतुष्टि मिलती है। साथ ही इसका असर आपके रिश्ते पर भी पॉजिटिव पड़ता है। फिजिकल रिलेशन से संतुष्ट होने पर रिश्ते में दूरियां नहीं बढ़ती हैं।

लाइफस्टाइल

Post navigation

Previous Post: अपनाएं ये आसान टिप्स और बनाएं बेहद ही डिलिशियस बैंगन भरता
Next Post: लड़कों की पर्सनालिटी के अलावा भी कुछ ऐसी चीजें हैं, जो महिलाओं को करती हैं आकर्षित

Special Report

  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • दाखिल-खारिज के लंबित मामलों पर डीएम सख्त
  • स्मार्ट क्लास में जातिसूचक गाने पर बच्चे नाचते दिखे
  • गाजियाबाद : मेडिकल के दौरान अस्पताल से गायब हुई किशोरी
  • Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • Greater Noida Bus Fire: पीएम मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को मिलेंगे 2 लाख रुपए

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया