Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंखेल
rcb

RCB ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार जीता IPL खिताब; विक्ट्री परेड पर सस्पेंस बरकरार

Posted on June 1, 2026June 1, 2026 By Chhavi Singh

क्या इस बार नहीं निकलेगी विक्ट्री परेड?

नई दिल्ली: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने IPL 2026 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराकर RCB ने लगातार दूसरी बार ट्रॉफी अपने नाम की। इस जीत के साथ बेंगलुरु की टीम IPL इतिहास में बैक-टू-बैक खिताब जीतने वाली तीसरी फ्रेंचाइजी बन गई है। हालांकि इस ऐतिहासिक सफलता के बावजूद टीम की संभावित विक्ट्री परेड को लेकर संशय बना हुआ है

लगातार दूसरी ट्रॉफी जीतकर खास क्लब में शामिल हुई RCB

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में RCB ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गुजरात टाइटंस को एकतरफा अंदाज में मात दी। इस जीत के साथ RCB ने लगातार दूसरी बार IPL ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। इससे पहले केवल चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस ही लगातार दो खिताब जीतने का कारनामा कर चुकी थीं। RCB की इस उपलब्धि से उसके करोड़ों प्रशंसकों में खुशी की लहर दौड़ गई है और सोशल मीडिया पर जश्न का माहौल बना हुआ है।

क्या इस बार नहीं निकलेगी विक्ट्री परेड?

आमतौर पर IPL जीतने के बाद टीमों के लिए भव्य रोड शो और विजय जुलूस का आयोजन किया जाता है, लेकिन RCB की ओर से जारी आधिकारिक बयान ने संकेत दिए हैं कि इस बार ऐसा आयोजन शायद न हो। रिपोर्ट्स के मुताबिक टीम 1 जून को बेंगलुरु लौटने की भी योजना नहीं बना रही है और पूरा स्क्वाड फिलहाल अहमदाबाद में ही मौजूद रहेगा।

फैंस से जिम्मेदारी के साथ जश्न मनाने की अपील

खिताबी जीत के बाद RCB ने सोशल मीडिया पर भावुक संदेश साझा करते हुए समर्थकों से सुरक्षित और जिम्मेदारी के साथ जश्न मनाने की अपील की। फ्रेंचाइजी ने कहा, “क्या शानदार रात रही। क्या अद्भुत एहसास है। RCB परिवार के हर सदस्य को बधाई। यह जीत आपकी है। जैसे-जैसे जश्न शुरू हो रहा है, आइए जिम्मेदारी के साथ इसका आनंद लें।”

टीम ने आगे कहा कि प्रशंसक अपने परिवार और प्रियजनों के साथ इस खास पल का आनंद लें, यादों को संजोएं और घर पर रहकर जीत का जश्न मनाएं। साथ ही फ्रेंचाइजी ने संदेश में कहा, “अगले साल स्टेडियम में फिर मुलाकात होगी, 12th मैन आर्मी। तब तक खुशियां बांटते रहिए और हमारा समर्थन करते रहिए।”

पिछले साल की घटना के बाद सतर्कता

माना जा रहा है कि RCB का यह फैसला पिछले वर्ष हुई दुखद घटना को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। इसी वजह से फ्रेंचाइजी किसी बड़े सार्वजनिक आयोजन से बचने और प्रशंसकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने के पक्ष में नजर आ रही है।

गुजरात टाइटंस की टीम के साथ हुआ हादसा

वहीं फाइनल में हार के बाद गुजरात टाइटंस के खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को भी एक अप्रिय स्थिति का सामना करना पड़ा। होटल लौटते समय टीम बस में अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया, जिससे बस के अंदर धुआं भरने लगा। हालांकि टीम प्रबंधन ने तत्परता दिखाते हुए सभी खिलाड़ियों और स्टाफ को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। कुछ समय तक सभी लोग सड़क किनारे रुके रहे, जिसके बाद दूसरी बस की व्यवस्था कर उन्हें सुरक्षित होटल पहुंचाया गया।

खेल

Post navigation

Previous Post: गाजियाबाद सूरज चौहान हत्याकांड : मुख्य आरोपी असद पुलिस मुठभेड़ में ढेर, पीड़ित परिवार को 5 लाख रुपये की सहायता
Next Post: पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी कैबिनेट का पहला विस्तार, 35 मंत्रियों ने ली शपथ

Special Report

  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • New Rules From 1 September 2026: कल से बदल जाएंगे ये बड़े नियम, दूध से LPG तक आपकी जेब पर पड़ेगा असर
  • UP TET 2026: 13.3 लाख अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, शिक्षक भर्ती का विज्ञापन जल्द; जानें आगे क्या होगा
  • Neeraj Chopra ने चोट के कारण सीजन किया खत्म, एशियन गेम्स और डायमंड लीग फाइनल्स से हुए बाहर
  • Nepal Flood में 600 से ज्यादा मौतें, 2500 लापता; बहकर आया बैंक लॉकर तो मची नकदी की लूट, 29 गिरफ्तार
  • Nepal Flood ने बदली तस्वीर, बिजली से लेकर भारत-चीन रिश्तों तक उठे बड़े सवाल

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • YouTube
  • X

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया