Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंमनोरंजन
movie

बाजीराव मस्तानी के प्रदर्शन के 9 साल पूरे

Posted on December 19, 2024December 19, 2024 By Sanchar Times News

बॉलीवुड फिल्मकार संजय लीला भंसाली की सुपरहिट फिल्म बाजीराव मस्तानी के प्रदर्शन के नौ साल पूरे हो गए हैं। ठीक 9 साल पहले, संजय लीला भंसाली की कृति ‘बाजीराव मस्तानी’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह फिल्म न केवल साहस, प्रेम और बलिदान की कहानी है, बल्कि भारतीय सिनेमा की एक उत्कृष्ट मिसाल भी है। रणवीर सिंह ने फिल्म में पेशवा बाजीराव की भूमिका निभाई, जबकि प्रियंका चोपड़ा जोनस काशीबाई और दीपिका पादुकोण मस्तानी के रूप में नजर आईं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई और आज भी अपनी भव्यता और कहानी के लिए जानी जाती है।


रणवीर सिंह का पेशवा बाजीराव का किरदार उनके करियर का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन माना जाता है। इस किरदार को निभाने के लिए उन्होंने जो मेहनत की, वह फिल्म के हर फ्रेम में दिखाई देती है। पेशवा बाजीराव का किरदार निभाना रणवीर सिंह के लिए किसी चुनौती से कम नहीं था। इस किरदार के लिए उन्होंने न केवल शारीरिक रूप से खुद को तैयार किया, बल्कि मानसिक और भावनात्मक रूप से भी खुद को इस भूमिका में ढाल लिया। रणवीर ने मराठा युद्धों में इस्तेमाल होने वाली दंड पटा तलवार चलाने की कला सीखी और इसमें महारत हासिल की। इसके अलावा, उन्होंने मराठी लहजे में संवाद अदायगी को परफेक्ट बनाने के लिए कड़ी मेहनत की।


‘मल्हारी’ गाने की शूटिंग के दौरान रणवीर ने अपने पैर की अंगुली चोटिल कर ली थी, लेकिन उन्होंने चोट के बावजूद पूरा डांस सीक्वेंस उसी जोश और ऊर्जा के साथ पूरा किया। यह उनके समर्पण और प्रोफेशनलिज्म का एक बड़ा उदाहरण है। रणवीर सिंह ने बाजीराव के किरदार में न केवल उनके साहस को उभारा, बल्कि उनके प्रेम और दर्द को भी बड़ी खूबसूरती से पर्दे पर उतारा। उनकी परफॉम्रेंस ने दर्शकों को भावनात्मक रूप से जोड़ दिया। निर्देशक संजय लीला भंसाली ने भी रणवीर की इस लगन की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने बाजीराव के व्यक्तित्व को पूरी तरह से आत्मसात कर लिया था।


भंसाली और इरोज इंटरनेशनल द्वारा निर्मित, फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’दुनियाभर में 356 करोड़ की कमाई करने में सफल रही। इसे सर्वश्रेष्ठ निर्देशन, अभिनय, संगीत और प्रोडक्शन डिजाइन के लिए कई पुरस्कार मिले। ‘बाजीराव मस्तानी’ ने भारतीय सिनेमा को एक ऐसा मील का पत्थर दिया है, जिसे आने वाली पीढ़ियां भी याद रखेंगी। रणवीर सिंह के समर्पण और भंसाली की दूरदर्शी कहानी कहने की कला ने ‘बाजीराव मस्तानी’ को भारतीय सिनेमा का एक क्लासिक बना दिया। नौ साल बाद भी, यह फिल्म दर्शकों के दिलों पर राज कर रही है।

Post Views: 2
मनोरंजन

Post navigation

Previous Post: बारिश से बाधित तीसरा टेस्ट ड्रा
Next Post: गाजियाबाद से रोहतास पहुंची एक युवती ने काराकाट थाना में फौजी पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाया

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • डालमियानगर खेल मैदान को लेकर प्रशासन की पहल
  • ऑटो किराए को लेकर सड़क पर भिड़ीं दो महिलाएं
  • भारत की महिला 4×400 मीटर रिले टीम ने जीता गोल्ड
  • यूपी पुलिस के स्टॉल ने लगातार तीसरी बार जीता बेस्ट डिस्प्ले अवार्ड
  • गाजियाबाद में कैफे संचालकों पर महिला और परिवार से मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया