Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • झारखण्ड
    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • हिमाचल
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • संपादकीय
  • लाइफस्टाइल
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंउत्तर प्रदेश
rape

दलित बालिका से दुष्कर्म के आरोपी एक व्यक्ति को 20 साल के सश्रम कारावास और एक लाख 10 हजार रुपए जुर्माने की सजा

Posted on November 27, 2024November 27, 2024 By Chhavi Singh

13 वर्षीय बेटी शौच के लिए खेत की तरफ गयी थी, तभी उसे अकेला देखकर पप्पू नामक व्यक्ति ने उससे दुष्कर्म किया और विरोध करने पर जातिसूचक गाली दी

बहराइच : जिले की एक अदालत ने 13 वर्षीय दलित बालिका से दुष्कर्म के आरोपी एक व्यक्ति को दोषी करार देते हुए 20 साल के सश्रम कारावास और एक लाख 10 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है।

पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला ने बुधवार को बताया कि जिले के मुर्तिहा थाने में एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी। उसमें उसने आरोप लगाया था कि छह मई 2022 की रात उसकी 13 वर्षीय बेटी शौच के लिए खेत की तरफ गयी थी, तभी उसे अकेला देखकर पप्पू नामक व्यक्ति ने उससे दुष्कर्म किया और विरोध करने पर जातिसूचक गाली दी।
बालिका के शोर करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए पप्पू अपनी मोटरसाइकिल वहीं छोड़कर भाग गया था। उन्होंने बताया कि इस सम्बन्ध में पीड़िता की मां की तहरीर पर सात मई 2022 को पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड विधान, पॉक्सो तथा अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया था।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अपर सत्र न्यायाधीश (पाक्सो) दीपकान्त मणि ने मंगलवार को अभियुक्त पप्पू को दोषी करार देते हुए उसे 20 वर्ष के सश्रम कारावास और एक लाख 10 हजार रूपए जुर्माने की सजा सुनायी।

उत्तर प्रदेश

Post navigation

Previous Post: शाह ने पैक्स को अधिक व्यवहार्य और पारदर्शी बनाने का दिया निर्देश
Next Post: फ्रेंड्स विद बेनिफिट्स : दोस्ती और रोमांस का मिश्रण

Special Report

  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • Rahul Gandhi on China Arunachal Pradesh
    अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल
  • Ladakh High Court Bench: लद्दाख में बनेगी हाई कोर्ट की बेंच, अमित शाह ने किया बड़ा ऐलान
  • (no title)
  • तमिलनाडु विधानसभा में सीएम विजय की DMK को खुली चेतावनी, बोले- ‘सारे सबूत मेरे पास हैं, खुलासे के लिए मजबूर न करें’
  • ‘हैवान’ का पहला गाना ‘मेरे हीरो हैं वो’ रिलीज
  • Weather Update: दिल्ली में बादल और बूंदाबांदी के आसार, यूपी-बिहार-एमपी में भारी बारिश का अलर्ट

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Email- sanchartimes.news@gmail.com
Email-media@sanchartimes.news
Follow us on Social Media

  • YouTube

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया