हैदर अली
रोहतास ब्यूरो (संचारटाइम्स.न्यूज
सासाराम। बीते दिनों कैमूर जिले के कुदरा में सासाराम लोकसभा क्षेत्र के स्थानीय सांसद मनोज भारती पर हुए एक जानलेवा हमले के बाद इन दिनों प्रदेश में सियासी पारा चढ़ा हुआ है। कांग्रेस सांसद पर हुए हमले को लेकर एक तरफ जहा विपक्षी गठबंधन प्रदेश सरकार पर हमलावर है वहीं दूसरी ओर स्थानीय लोगों से लेकर भाजपा नेताओं द्वारा भी सांसद मनोज भारती पर कई सनसनीखेज आरोप लगाए जा रहे हैं।
इसी क्रम में कांग्रेस नेता सह सांसद मनोज भारती के प्रतिनिधि हीराराम का भी एक शर्मनाक बयान सामने आया है। उन्होंने एक प्रेस वार्ता के दौरान अपना आपा खो दिया और मोहनिया विधायक संगीता देवी को चरित्रहीन तक कर डाला। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि इस पूरे मामले को बेवजह तुल दिया जा रहा है। दरअसल यह एक स्थानीय लड़ाई है लेकिन बीजेपी इसे जाति का रूप दे रही है। उन्होंने कहा कि जिस भाजपा विधायक को सांसद मनोज भारती ने मेहनत करके चुनाव जीताया और जिसके साथ वे खाना खाती थीं, आज वहीं उन पर धर्मांतरण का गंभीर आरोप लगा रही है। उन्हें शर्म आनी चाहिए। कांग्रेस नेता हीरा राम यही नहीं रुके उन्होंने मोहनिया की भाजपा विधायक संगीता देवी पर अभद्र टिप्पणी करते हुए कहा कि उनकी चरित्रहीनता के कारण हीं उनके प्रतिष्ठित पिता 3 साल तक खिलाफ थे। उनके पिता एक राष्ट्रीय स्तर के कवि एवं साहित्यकार हैं, लेकिन वे भी उनके व्यवहार से शर्मिंदा थे। हालांकि इस दौरान कांग्रेस नेता ने यह स्वीकार किया कि उन्हें इस तरह की बातें नहीं करनी चाहिए लेकिन जिस तरह वे बयानबाजी कर रही हैं उसको देखते हुए आज यह कहना पड़ रहा है।