राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन में आज शामिल होंगे अमित शाह, 850 से ज्यादा अधिकारी करेंगे मंथन
नई दिल्ली में नौवां राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन 24 और 25 अगस्त को आयोजित किया जा रहा है. गृह मंत्री अमित शाह इसमें शामिल होंगे. सम्मेलन में देशभर के सुरक्षा और पुलिस बलों के 850 से अधिक अधिकारी राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मौजूदा मुद्दों और चुनौतियों पर चर्चा करेंगे.
